Tamil Nadu: मदुरै में आरएसएस कार्यकर्ता के घर पर पेट्रोल बम से हमला, देखें वीडियो
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 24 Sep 2022 11:06 PM
PFI के खिलाफ देशभर में एनआईए की कार्रवाई के मद्देनजर कई स्थानों पर पेट्रोल बम फेंकने की घटना सामने आयी. डिंडुगुल और चेंगलपेट सहित विभिन्न जिलों में रात भर की घटनाओं में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आरएसएस के कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों की संपत्तियों को भी निशाना बनाये जाने की खबरें हैं.
तमिलनाडु के मदुरै में आरएसएस कार्यकर्ता के घर पर अज्ञात हमलावरों ने पेट्रोल बम से हमला किया. इसकी जानकारी सहायक आयुक्त शनमुगम ने दी. उन्होंने बताया, मदुरै में आरएसएस के एक सदस्य के घर पर पेट्रोल बम फेंके गए. उन्होंने बताया, तीन पेट्रोल बम फेंके गए और हम इस संबंध में जांच कर रहे हैं. हमला में कोई घायल नहीं हुए हैं.
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
आरएसएस कार्यकर्ता के घर पर पेट्रोल बम से हमले की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी. न्यूज एजेंसी एएनआई ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें हमलावर को साफ-साफ बम फेंकते देखा जा सकता है. हमलावर दूर से भागते हुए आता है और आरएसएस कार्यकर्ता के घर पर एक के बाद एक तीन पेट्रोल बम फेंकता है. सीसीटीवी कैमरे में समय 24 सितंबर को रात 7:35 के आस-पास का समय दिख रहा है. बम फेंकने के बाद हमलावर अपने साथी के साथ बाइक में बैठकर फरार हो जाता है. उस समय में सड़क पर कई लोग नजर आ रहे हैं.
#WATCH | Tamil Nadu: Three petrol bombs were thrown and we are investigating in this regard. No one was injured and damaged in the accident: Shanmugam, Assistant Commissioner on petrol bomb hurled at the house of an RSS member in Madurai
(CCTV Visual Source: Local Police) pic.twitter.com/qxOBjGmg3y
— ANI (@ANI) September 24, 2022
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के खिलाफ कार्रवाई के खिलाफ तमिलनाडु में जमकर विरोध और पेट्रोल बम फेंकने की घटना
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के खिलाफ राज्य सहित देशभर में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की कार्रवाई के मद्देनजर कई स्थानों पर पेट्रोल बम फेंकने की घटना सामने आयी. डिंडुगुल और चेंगलपेट सहित विभिन्न जिलों में रात भर की घटनाओं में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों की संपत्तियों को भी निशाना बनाये जाने की खबरें हैं. शहर से कई घटनाओं की सूचना मिलने के बाद, अतिरिक्त बलों की तैनाती के साथ सुरक्षा बढ़ा दी गई थी.
Also Read: NIA Raid: PFI ने भारत के खिलाफ फैलाई नफरत, युवाओं को बरगलाया, NIA की रिपोर्ट में खुलासा
मुख्य सचिव वी इरियनबु ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की
मुख्य सचिव ने पिछले दो दिनों में हुई घटनाओं सहित सात घटनाओं के बारे में जिलाधिकारियों और 17 जिलों के शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि इन सात घटनाओं में कोई हताहत या संपत्ति का बड़ा नुकसान नहीं हुआ है, इसलिए नागरिकों को भयभीत होने की कोई जरूरत नहीं है. समीरन ने कहा कि प्रशासन और पुलिस विभाग ने मुस्लिम और हिंदू प्रतिनिधियों के साथ सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के प्रयास के तहत बैठकें आयोजित की हैं. पुलिस ने कुछ अपराधियों की पहचान की है और कुछ दिनों में कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि इन मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
3500 पुलिसकर्मियों की तैनाती
शहरभर में 3,500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है और पुलिस विभाग राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों और चौकियों पर लोगों की आवाजाही पर नजर रख रहा है, खासकर बाहर से आने वालों पर.
भाजपा का आरोप, पीएफआई के खिलाफ छापेमारी के बाद उनके कार्यकर्ताओं को बनाया जा रहा निशाना
चेन्नई में भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने आरोप लगाया कि पीएफआई के खिलाफ छापेमारी के बाद उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बेवजह निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने पूछा, पुलिस क्या कर रही है. हमलों के पीछे पीएफआई का हाथ होने का संकेत देते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य ने राष्ट्रीय अखंडता के हित में संगठन के खिलाफ कार्रवाई की. बाद में दिन में, अन्नामलाई ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को तमिलनाडु में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति पर एक पत्र लिखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










