swara bhaskar twitter - स्वरा भास्कर को याद आया बाबरी विध्वंस कहा, यह तो पाप है
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 Dec 2020 3:16 PM
अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने बाबरी मस्जिद के विवादित ढांचा गिराने पर टिप्पणी की है. उन्होंने ट्वीट किया है चाहे जितनी लीपा पोती कर लो, भगवान का घर.. किसी के भी भगवान का घर तोड़ना पाप होता है.
अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने बाबरी मस्जिद के विवादित ढांचा गिराने पर टिप्पणी की है. उन्होंने ट्वीट किया है चाहे जितनी लीपा पोती कर लो, भगवान का घर.. किसी के भी भगवान का घर तोड़ना पाप होता है.
चाहे जितनी लीपा पोती कर लो, भगवान का घर.. किसी के भी भगवान का घर तोड़ना पाप होता है।🙏🏽 #babrimasjid
— Swara Bhasker (@ReallySwara) December 6, 2020
यह पहली बार नहीं है जब स्वरा भास्कर ने खुलकर इस बाबरी मस्जिद मामले पर अपने विचार सामने रखें हैं इससे पहले भी उन्होंने बाबरी मस्जिद मामले पर कोर्ट के फैसले के बाद प्रतिक्रिया देते हुए लिखा था बाबरी मस्जिद खुद ही गिर गया था.
Also Read: corona vaccine update कम से कम तीन साल तक नहीं मिलेगा मास्क से छुटकारा, करना होगा हर नियम का पालन
यह टिप्पणी उन्होंने तब की थी जब कोर्ट ने बाबरी मस्जिद गिराने के मामले में सुनवाई करते हुए कहा था ढांचे को गिराना साजिश नहीं थी और ना ही कार सेवकों को ऐसा करने के लिए किसी नेता ने उकसाया था. कोर्ट की इस टिप्पणी के बाद स्वरा भास्कर ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी.
छह दिसंबर साल 1992 को दिन उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बाबरी मस्जिद का विध्वंस कर दिया गया था. आज इस मामले को याद करते हुए स्वरा ने यह ट्वीट किया है. स्वरा भास्कर टि्वटर पर खुलकर अपने विचार रखतीं हैं सोशल मीडिया में इस तरह के ट्वीट की वजह से वह पहले भी कई बार ट्रोल्स के निशाने पर आ गयी है.
Also Read: 50 किमी की रेंज तक निशाना लगा सकती है यह भारतीय बंदूक
राजनीति पर भी वह खुलकर लिखतीं है. जेएनयू से उनका पुराना संबंध हैं ऐसे में कई मामलों पर छात्रों के साथ वह खड़ी रहीं है. कई राजनीतिक मुद्दों पर उनकी बहस भी होती है हाल में ही उन्होंने कंगना की बयानबाजी पर दिलजीत का साथ दिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










