Sushant Singh Rajput Case: सुशांत मामले में NCB की बड़ी कार्रवाई, चार और हिरासत में, ड्रग भी बरामद

Sushant Singh Rajput Case: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत में ड्रग्स एंगल पर जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) का पड़ताल जारी है. मामले में ड्रग्स एंगल पर जांच कर रही NCB ने शुक्रवार को चार लोगों को हिरासत में लिया है.
Sushant Singh Rajput Case: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत में ड्रग्स एंगल पर जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) का पड़ताल जारी है. मामले में ड्रग्स एंगल पर जांच कर रही NCB ने शुक्रवार को चार लोगों को हिरासत में लिया है. यह जानकारी NCB से जुड़े एक अधिकारी ने दी. उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए चार लोगों में से एक के यहां स्थित आवास पर छापेमारी करने पर एनसीबी ने 928 ग्राम मादक पादार्थ और नकदी बरामद की, वहीं तीन अन्य संदिग्धों को अलग से हिरासत में लिया गया और उनके पास से करीब 500 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया.
अधिकारी ने बताया कि एनसीबी की मुंबई इकाई के दल ने अंकुश अरेंजा से ड्रग तस्करों के बारे में मिली खुफिया जानकारी के आधार पर एक संदिग्ध को वर्सोवा से हिरासत में लिया. 29 वर्षीय अरेंजा से पूछताछ के दौरान इस संदिग्ध का नाम सामने आया था. अरेंजा एनसीबी द्वारा पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक है. हिरासत में लिए गए सभी संदिग्धों से पूछताछ चल रही है. इस मामले में एनसीबी रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शौविक समेत 12 से अधिक लोगों को हिरासत में ले चुकी है.
Also Read: सुशांत सिंह राजपूत की मौत का सच क्या है? आज विसरा रिपोर्ट से खुलेगा राज…
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े इस ड्रग्स मामले में अब तक 18 गिरफ्तारी हो चुकी है जिनमें अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनका भई शॉविक चक्रवर्ती प्रमुख हैं. दोनों ही सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स खरीदने की बात कबूल कर चुके हैं और अभी जेल में हैं. चौतीस साल के अभिनेता 14 जून को मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित अपने फ्लैट में फंदे से लटके मिले थे. शुरू में मुंबई पुलिस ने मामले को खुदकुशी कहा था. बाद में सुशांत सिंह राजपूत की हत्या के आरोप लगने लगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










