रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर NCB का कोर्ट में बड़ा बयान, कहा- मामले को सुशांत की मौत से ...

Sushant case,Rhea Chakraborty, NCB: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग चैट केस में जेल में बंद ऐक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती की जमानत अर्जी पर बॉम्बे हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई.
Sushant case,Rhea Chakraborty, NCB: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग चैट केस में जेल में बंद ऐक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती की जमानत अर्जी पर बॉम्बे हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई. रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा लिया है .बता दें कि रिया चक्रवर्ती 22 दिनों से जेल में बंद हैं. रिया की जमानत पर अदालत के फैसला सुरक्षित रखने पर फिलहाल रिया को अभी जेल में ही रहना पड़ेगा
ड्रग चैट केस में जेल में बंद ऐक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान रिया और शौविक के वकील सतीश मानेशिंदे और एनसीबी ने अपने-अपने पक्ष रखे. नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की तरफ से असिस्टेंट सॉलिसीटर जनरल ने रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती और अन्य आरोपियों की बेल का विरोध किया. कहा- पूरी बहस में मामले को सुशांत की मौत से जोड़ा जा रहा है, लेकिन इस जांच का उस मामले से कोई लेना देना नहीं. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह ने कहा, ‘मैं यह बताना हूं कि यह एक ड्रस सिंडिकेट है और वे सभी आपस में जुड़े हैं. अब तक गिरफ्तार किए गए सभी एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं और यह एक सिंडिकेट है. सभी लगातार खरीदारी कर रहे थे.’
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग्स कनेक्श की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती से कई बार पूछताछ की और 8 सितंबर को गिरफ्तार किया था. बताया जा रहा है कि यदि रिया चक्रवर्ती मामले में दोषी पाई जाती हैं तो उन्हें करीब दस साल तक की सजा हो सकती है. यदि आपको याद हो तो सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे जिसके बाद मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही थी. हालांकि बाद में जांच सीबीआई को सौंप दी गई.
Posted by : Rajat Kumar
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




