राम मंदिर का निमंत्रण ठुकराने से टूट गया कांग्रेस के इस बड़े नेता का दिल, कह दी ये बात
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 11 Jan 2024 8:50 AM
**EDS: TO GO WITH STORY** Ayodhya: Projected image of Sarayu river ghats as per Ayodhya Master Plan. (PTI Photo)(PTI01_09_2024_000118B)
राम मंदिर सभी का है इसको आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल का मान लेना दुर्भाग्यपूर्ण है. मुझे पूरा भरोसा है कि कांग्रेस हिंदू विरोधी पार्टी नहीं है. जानें किस कांग्रेस के नेता ने कह दी ये बात
अयोध्या के राम मंदिर में प्रभु श्रीरामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर कांग्रेस ने अपना रुख साफ कर दिया है. पार्टी की ओर से कहा गया है कि अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी शामिल नहीं होंगे. इस खबर के सामने आने के बाद राजनीति तेज हो गई है और लगातार प्रतिक्रिया सामने आ रही है. इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम का रिएक्शन आया है. उन्होंने कहा है कि इस फैसले से करोड़ों कांग्रेसियों का दिल टूटा है. आचार्य कृष्णम ने कहा है कि राम मंदिर और भगवान राम सबके हैं. राम मंदिर को किसी खास पार्टी यानी बीजेपी का समझना दुर्भाग्यपूर्ण है. राम मंदिर सभी का है इसको आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल का मान लेना दुर्भाग्यपूर्ण है. मुझे पूरा भरोसा है कि कांग्रेस हिंदू विरोधी पार्टी नहीं है. आपको बता दें कि कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश की ओर से पार्टी के फैसले की जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि यह बीजेपी और आरएसएस का आयोजन है तथा अर्द्धनिर्मित मंदिर का उद्घाटन चुनावी लाभ के लिए किया जा रहा है.
बीजेपी ने क्या दी प्रतिक्रिया
कांग्रेस के इस फैसले पर बीजेपी की प्रतिक्रिया सामने आई है. पार्टी नेता और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस के रुख में कुछ भी नया नहीं है, उन्होंने हमेशा भगवान राम का विरोध करने का काम किया है. सनातन (धर्म) को बदनाम करने का प्रयास किया है. कांग्रेस कई मौकों पर भगवान राम के अस्तित्व को भी नकार दिया है.
श्री राम मंदिर के “निमंत्रण”
को ठुकराना बेहद दुर्भाग्य पूर्ण और आत्मघाती फ़ैसला है,आज दिल टूट गया. @INCIndia— Acharya Pramod (@AcharyaPramodk) January 10, 2024
मोहन भागवत को मिला आमंत्रण, समारोह में आडवाणी भी होंगे शामिल
इस बीच राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा व विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित करने का काम किया है. उन्होंने बताया कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में लाल कृष्ण आडवाणी भी शामिल होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










