Live Updates

Weather Forecast : उत्तर व पूर्वी भारत में अगले 3-4 दिन के दौरान भारी बारिश होने की संभावना, IMD ने दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

Patiala: People wade through a waterlogged street following heavy rain in Patiala, Monday, July 19, 2021. (PTI Photo)(PTI07_19_2021_000011B)

Weather Forecast LIVE, 26 July 2021, Monsoon Update, Rain Alert: भारी बारिश से बेहाल महाराष्ट्र और गोवा (maharashtra-goa weather ) को राहत मिलने की उम्मीद है. मध्य प्रदेश में ‘ऑरेंज’ और ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी (IMD) के अनुसार यूपी-बिहार-झारखंड (up-bihar-jharkhand) में बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

उत्तर और पूर्वी भारत में अगले 3-4 दिन के दौरान भारी बारिश का अनुमान

आईएमडी ने सोमवार को कहा कि अगले तीन-चार दिनों के दौरान उत्तर और पूर्वी भारत में भारी बारिश होने की संभावना है. मध्य प्रदेश के उत्तर पश्चिमी हिस्से के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र कमतर हो गया है. हालांकि, उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में संबंधित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. एक और चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र उत्तर बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है. इसके प्रभाव से, 28 जुलाई के आसपास उत्तर बंगाल की खाड़ी और इसके आस-पास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है.

दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आईएमडी ने शाम को हल्की बारिश का अनुमान जताया है. आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में मंगलवार को दिन में मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 30 और 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की उम्मीद है.

मध्य प्रदेश के 13 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

आईएमडी ने सोमवार को लगातार चौथे दिन ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए मध्य प्रदेश के 13 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जतायी है. आईएमडी द्वारा जारी किया गया मौसम का यह अलर्ट मंगलवार सुबह तक के लिए है. मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पिछले चार दिनों से बारिश हो रही है. शुक्रवार के बाद से मध्य प्रदेश में यह लगातार जारी किया गया यह चौथा ऑरेंज अलर्ट है.

उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई और गरज के साथ बौछारें पड़ीं. सोमवार को जारी मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार राज्य के चित्रकूट, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और झांसी जिले में बारिश की सूचना है. राज्य में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस गोरखपुर में और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस बस्ती में दर्ज किया गया. मंगलवार को राज्य के अधिकांश स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने राज्य के अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने व गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है.

गुजरात के अधिकतर हिस्सों में बारिश

गुजरात में पिछले 24 घंटे में अधिकतर हिस्सों में बारिश हुई, जिससे अनेक स्थानों पर जलभराव हो गया और नुकसान पहुंचा है. बारिश के कारण राज्य के 56 मार्ग यातायात के लिए बंद कर दिए गए हैं. आईएमडी ने पूर्व में 27 जुलाई तक बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया था. वहीं, आईएमडी ने अपने ताजा पूर्वानुमान में अगले 24 घंटों में कुछ जिलों के दूर दराज के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है और मछुआरों को अरब सागर में 29 जुलाई तक मछली पकड़ने के लिए नहीं जाने का सुझाव दिया है.

दिल्ली में बारिश की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी के निवासी सोमवार सुबह जागे तो देखा कि आसमान में बादल छाए हुए हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान जताया है. विभाग के मुताबिक, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. उसने दिन में मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान जताते हुए कहा कि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola