श्रद्धा वालकर हत्याकांड में राजनीतिक दबाव तो नहीं ? महाराष्ट्र सरकार ने बनायी एसआईटी
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 20 Dec 2022 3:51 PM
Shraddha Walker Murder: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) मामले की जांच करेगी. ये एसआईटी मामले की कई एंगल से जांच करेगी.
श्रद्धा वालकर हत्याकांड ( Shraddha Walker Murder) हत्याकांड मामले की जांच में महाराष्ट्र सरकार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. मंगलवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) मामले की जांच करेगी. एसआईटी मामला दर्ज करने में कथित देरी और मामले में पत्र वापस लेने के साथ इसके पीछे कोई राजनीतिक दबाव होने की भी जांच करेगी.
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई करने का अनुरोध करेगी. यहां चर्चा कर दें कि श्रद्धा वालकर की कथित तौर पर हत्या कर दी गयी थी. यही नहीं हत्या के बाद उसके शरीर को लिव-इन पार्टनर आफतान अमीन पूनावाला ने 35 टुकड़ों में काट दिया था और उसके दिल्ली के विभिन्न इलाकों में फेंक दिया था.
Also Read: श्रद्धा वालकर हत्याकांड: गुस्साये लोगों ने किया आरोपी आफताब पर तलवार से हमला, 4 से 5 लोग गिरफ्तार
श्रद्धा के लिव-इन पार्टनर आफतान अमीन पूनावाला ने शव के टुकड़ों को दक्षिण दिल्ली के महरौली में अपने आवास पर लगभग तीन सप्ताह तक 300 लीटर के फ्रिज में रखा था और फिर उन्हें बाद में दिल्ली के विभिन्न इलाकों में फेंक दिया था.
अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की हत्या कर उसके शव के टुकड़े करने के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए दिल्ली की अदालत में पेश होने के दौरान पिछले दिनों कहा था कि उसे नहीं पता था कि उसकी तरफ से जमानत याचिका दायर की गयी है. पूनावाला ने अदालत से कहा कि उसने ‘वकालतनामे’ पर हस्ताक्षर किये थे, लेकिन उसे जानकारी नहीं थी कि उसकी ओर से जमानत याचिका दायर की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










