श्रद्धा वालकर हत्याकांड: गुस्साये लोगों ने किया आरोपी आफताब पर तलवार से हमला, 4 से 5 लोग गिरफ्तार

Published by : Pritish Sahay Updated At : 28 Nov 2022 8:02 PM

विज्ञापन

श्रद्धा वालकर हत्याकांड को लेकर लोगों का गुस्सा अब आफताब पर उतरने लगा है. श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी आफताब जैसे ही पुलिस वैन में बैठा हाथों में तलवार लिए कुछ लोगों ने उसपर हमला कर दिया. वहीं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुस्साये लोग आफताब को मार डालने पर उतारु थे.

विज्ञापन

श्रद्धा वालकर हत्याकांड को लेकर लोगों का गुस्सा अब आफताब पर उतरने लगा है. दरअसल, दिल्ली में एफएसएल (FSL) कार्यालय के बाहर श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला को ले जा रही पुलिस वैन पर तलवार लेकर कुछ लोगों ने हमला किया. बताया जा रहा है कि जिन लोगों ने हमला किया वो हिंदू सेना के थे. वहीं, घटना में शामिल कुछ हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

तलवार लेकर भीड़ का हमला: श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी आफताब जैसे ही पुलिस वैन में बैठा हाथों में तलवार लिए कुछ लोगों ने उसपर हमला कर दिया. वहीं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुस्साये लोग आफताब को मार डालने पर उतारु थे. उनका कहना था कि आफताब ने श्रद्धा के 35 टुकड़े किये हैं, हम उसके 70 टुकड़ें करेंगे.

5 से 6 लोगों ने किया था हमला: पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 5 से 6 लोगों ने आफताब पर हमला किया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावरों के हाथ में तलवार थी जिससे ये आफताब पर हमला करने की फिराक में थे. वहीं, पुलिस ने हमलावरों को देखते हुए आफताफ को लेकर वैन से निकल गये.

प्लानिंग के साथ आये थे हमलावर: वहीं, आरोपी आफताब पर हमला मामले में गिरफ्तार किए गये लोगों ने बताया कि गुरुग्राम से वे लोग आफताब पर हमला करने के इरादे से आये थे. इनके पास से तलवार और हथोड़ा बरामद किया गया है. इसके अलावा ये लोग विकेट भी लेकर आये थे. गिरफ्तार हमलावरों ने बताया कि वो पूरा प्लान कर हमला करने आये थे.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola