श्रद्धा हत्याकांड : पॉलीग्राफी टेस्ट से सच आएगा सामने ? पुलिस को फ्लैट से मिले पांच चाकू

श्रद्धा हत्याकांड में बरामद चाकुओं का इस्तेमाल किया गया था या नहीं, इसका पता फोरेंसिक जांच के बाद ही चलेगा, जिसमें समय लगता है. जानें अभी तक मामले में क्या आया सामने
श्रद्धा हत्याकांड मामले की जांच जारी है और कई तरह की बातें इससे जुड़ी सामने आ रही है. इस बीच रोहिणी में फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) में श्रद्धा वालकर की हत्या मामले में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की पॉलीग्राफी टेस्ट की गयी. मामले से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को जांच नहीं हो पायी थी क्योंकि 28 वर्षीय पूनावाला की तबीयत ठीक नहीं थी. उसे बुखार के साथ-साथ जुकाम था.
एफएसएल, रोहिणी की निदेशक दीपा वर्मा ने कहा कि जांच जारी है और यदि जरूरत पड़ी तो आरोपी को शुक्रवार को भी बुलाया जा सकता है. आंबेडकर अस्पताल के सूत्रों की मानें तो पॉलीग्राफी टेस्ट पूरा होने के बाद पूनावाला का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा और परिणाम दो दिनों में आ सकता है. आरोपी की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही उसका नार्को टेस्ट कराया जा सकता है. सूत्रों की मानें तो आफताब का नार्को टेस्ट सोमवार को किया जा सकता है.
यहां चर्चा कर दें कि आफताब ने अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा वालकर (27) की मई में कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी थी. हत्याक करने के बाद उसके शव के 35 टुकड़े कर दिये थे और उन्हें करीब तीन सप्ताह तक दक्षिण दिल्ली के महरौली में अपने घर में 300 लीटर के फ्रिज में रखा था. यही नहीं आरोपी आफताब ने शरीर के अंग को कई दिनों तक शहर के अलग-अलग हिस्सों में फेंका था.
Also Read: Video: श्रद्धा हत्याकांड मामले में कई नए राज का खुलासा, आरोपी ने कोर्ट को बताई कत्ल की ये वजह
इस बीच, दिल्ली पुलिस ने आफताब पूनावाला के छतरपुर स्थित फ्लैट से पांच चाकू जब्त किये हैं. हालांकि पुलिस की ओर से जो जानकारी दी गयी है उसके अनुसार श्रद्धा के शव को काटने के लिए इस्तेमाल की गयी आरी अभी बरामद नहीं हुई है. पुलिस विभाग के सूत्रों ने बताया कि चाकुओं को जांच के लिए फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि अपराध में इनका इस्तेमाल किया गया था या नहीं.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










