Shraddha Murder Case: पुलिस ने तैयार की 3000 पन्नों की चार्जशीट, 100 गवाह बताएंगे आफताब के जुर्म की दास्तान

Published by : Pritish Sahay Updated At : 22 Jan 2023 1:42 PM

विज्ञापन

Shraddha Murder Case: श्रद्धा वाकर हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस जनवरी के अंत तक चार्जशीट दाखिल कर सकती है. केस को लेकर दिल्ली पुलिस ने 100 गवाहों की गवाही, फोरेंसिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के आधार पर 3000 से अधिक पन्नों की चार्जशीट तैयार कर ली है.

विज्ञापन

Shraddha Murder Case: श्रद्धा वाकर हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस जनवरी के अंत तक चार्जशीट दाखिल कर सकती है. केस को लेकर दिल्ली पुलिस ने 100 गवाहों की गवाही, फोरेंसिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के आधार पर 3000 से अधिक पन्नों की चार्जशीट तैयार कर ली है. फिलहाल चार्जशीट को कानूनी विशेषज्ञों को दिखाया जा रहा है. इसके बाद पुलिस इसे जनवरी के अंत तक दाखिल कर सकती है. बता दें, श्रद्धा वाकर हत्याकांड मामले में आरोपी आफताब पूनावाला पर अपने पार्टनर की हत्या कर उसे शव के 35 टुकड़ों में काटने का आरोप है.

फास्ट ट्रायल की पुलिस लगा सकती है गुहार: श्रद्धा वालकर हत्याकांड को लेकर पुलिस ने जो चार्जशीट तैयार की है कानूनी विशेषज्ञ इसकी जांच कर रहे हैं. उम्मीद की जा रही है कि आने वाले कुछ दिनों में पुलिस कोर्ट में चार्जशीट पेश करेगी साथ ही केस को लेकर फास्ट ट्रायल के लिए भी अदालत से गुहार लगाएगी. बता दें, पुलिस ने जो मसौदा तैयार किया है उसमें 100 से अधिक गवाहों की गवाही दर्ज की गई है. इससे अलावा इसमें इलेक्ट्रॉनिक और फोरेंसिक सबूतों को भी रखा गया है.

हड्डियों का किया गया था परीक्षण: गौरतलब है कि इससे पहले विभिन्न जगहों से मिली श्रद्धा की हड्डियों का पुलिस ने फॉरेंसिक टेस्ट कराया था. जिसमें यह बात सामने आयी थी कि आरोपी ने आरी से हड्डियों को काटा था. डीएनए परीक्षण से भी साफ हो गया था कि आफताब पूनावाला ने पुलिस को महरौली के वन क्षेत्र और गुरुग्राम में जिन हड्डियों के होने की सूचना दी था वो श्रद्धा की ही थीं. बता दें, आफताब पूनावाला ने कथित तौर पर हत्या कर श्रद्धा वाकर के शरीर को एक आरी से टुकड़ों में काट दिया गया था.

नवंबर से न्यायिक हिरासत में है आफताब: श्रद्धा वालकर हत्याकांड का आरोपी आफताभ पिछले साल नवंबर से न्यायिक हिरासत में है. अभी की ताजा रिपोर्ट यह है कि दिल्ली पुलिस इस महीने के अंत में मामले को लेकर एक चार्जशीट दाखिल कर सकती है. सूत्रों का कहना है कि आफताब ने पहले दिल्ली की एक अदालत को बताया था कि उसने अपनी साथी श्रद्धा वाकर को गुस्से में मार डाला था.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola