MP By Election 2024 : कांग्रेस बुधनी में जीतेगी तो एक ईंट भी नहीं रखी जाएगी, जानें किसने कही ये बात जो मच गया हंगामा

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 26 Oct 2024 1:37 PM

विज्ञापन

Kartikey viral video

MP By Election 2024 : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय ने एक विवादित बयान दिया है जिसके बाद राजनीति तेज हो गई. जानें उन्होंने क्या कहा

विज्ञापन

MP By Election 2024 : मध्य प्रदेश में उपचुनाव के पहले एक बयान से हंगामा मच गया है. दरअसल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय ने बुधनी उपचुनाव के सिलसिले में एक जनसभा में ऐसा बयान दिया जि सके बाद राजनीति तेज हो चली है. उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव जीतता है तो किसी भी गांव में एक ईंट भी नहीं रखी जाएगी. उनके कथित बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसपर यूजर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद इसकी वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने आलोचना की है.

वायरल वीडियो पर कांग्रेस ने क्या कहा?

दिग्विजय सिंह ने कार्तिकेय का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और उन्हें अपने पिता शिवराज सिंह चौहान से सीखने और ऐसी भाषा न बोलने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार और विपक्ष मिलकर देश के निर्माण में सहयोग करते हैं. मैंने 10 साल तक मुख्यमंत्री के पद पर रहकर सेवा दी, लेकिन मैंने कभी ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया. अपने पिता से पूछ लीजिए ये बात… इसपर कार्तिकेय ने सिंह पर पलटवार किया और उनपर अपने 10 साल के मुख्यमंत्रित्व काल में कुछ भी सार्थक नहीं करने का आरोप लगाया.

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा विदिशा निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव जीतने पर इस्तीफा देने के बाद बुधनी सीट खाली हुई जहां उपचुनाव करवाए जा रहे हैं. बुधनी विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होना है.

Read Also : Jharkhand Election 2024: इंडिया गठबंधन में दरार, कांग्रेस और RJD ने 2 सीटों पर एक दूसरे के खिलाफ ही उतारे प्रत्याशी

क्या कहा था कार्तिकेय सिंह चौहान ने सभा में?

सप्ताह की शुरुआत में सीहोर जिले के बुधनी के भेरुंडा कस्बे में एक सभा को संबोधित करते हुए कार्तिकेय सिंह चौहान ने बयान दिया जिसकी चर्चा होने लगी. उन्होंने कहा था कि हम अपने वोटर में बदलाव करके अपनी प्रतिष्ठा क्यों खराब करें? क्या हमें काम करवाने के लिए अपने मुख्यमंत्री के पास जाने की जरूरत नहीं है? क्या हमें काम करवाने के लिए अपने आदरणीय कृषि मंत्री से संपर्क करने की ज़रूरत नहीं है? सरपंच जी, आप काम कैसे करेंगे, यह बताइए? जवाब दीजिए… यदि नतीजे गलत आए तो हम नेताओं से कैसे मिलेंगे और उनसे काम करवाने के लिए कैसे कहेंगे? आप कौन सी सड़क बनवाएंगे? अगर गलती से भी कांग्रेस का कोई विधायक जीत जाता है, हालांकि ऐसा होने वाला नहीं है, लेकिन गलती से भी ऐसा हो जाता है, तो आप सभी को यह समझ लेना चाहिए कि किसी भी गांव में एक ईंट भी नहीं रखी जाएगी.
(इनपुट पीटीआई)

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola