Congress President: शशि थरूर की दावेदारी, टक्कर देंगे अशोक गहलोत, जानें सोनिया गांधी ने क्या कहा
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 20 Sep 2022 8:47 AM
Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नजदीक आते ही राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग फिर जोर पकड़ती जा रही है. सोनिया गांधी ने शशि थरूर से कहा है कि इस चुनाव में कई उम्मीदवारों का खड़ा होना पार्टी के लिए बेहतर है और इसमें उनकी भूमिका तटस्थ रहेगी.
Congress President Election : क्या इस बार कांग्रेस को नया अध्यक्ष गांधी परिवार से बाहर का मिलेगा ? ऐसा सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि कांग्रेस के अध्यक्ष का चुनाव इस बार दिलचस्प होने वाला है. पिछले दो दशक में यह पहली बार है जब गैर-गांधी परिवार से कोई दमदार कैंडिडेट चुनाव लड़ने के लिए खड़े होता नजर आयेगा.
चुनाव में इस बार गांधी परिवार के विश्वासपात्र और राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार के तौर पर वरिष्ठ नेता शशि थरूर के खिलाफ नजर आ सकते हैं. यहां चर्चा कर दें कि सोमवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर उन्हें अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की अपनी इच्छा से अवगत कराया है. अध्यक्ष पद को लेकर जानें क्या है अबतक का अपडेट
-कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शशि थरूर से कहा है कि इस चुनाव में कई उम्मीदवारों का खड़ा होना पार्टी के लिए बेहतर है और इसमें उनकी भूमिका तटस्थ रहेगी. इस दौरान सोनिया गांधी ने उन अटकलों को भी खारिज किया कि इस चुनाव में पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक उम्मीदवार होगा.
-इधर, कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नजदीक आते ही राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग फिर जोर पकड़ती जा रही है. राजस्थान के बाद रविवार को छत्तीसगढ़ और गुजरात कांग्रेस इकाई ने भी सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी को फिर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की अपील की है.
Also Read: राहुल गांधी ही होंगे कांग्रेस के अगले अध्यक्ष ? इन तीन राज्यों ने पारित किया प्रस्ताव
-सोमवार को महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर व बिहार प्रदेश कांग्रेस ने भी इस आशय के प्रस्ताव पारित किये. इसके साथ ही अब तक छह प्रदेश कांग्रेस संगठनों ने राहुल को फिर अध्यक्ष बनाने की मांग की है.
राजस्थान के मुख्यमंत्री और गांधी परिवार के नजदीकी अशोक गहलोत 26 सितंबर को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं. सूत्रों की मानें तो गांधी परिवार ने गहलोत को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने को कहा है. बहरहाल, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि हमने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. एक अक्तूबर को पता चल जायेगा कि उम्मीदवार कौन हैं. यदि एक से अधिक उम्मीदवार होंगे, तो 17 अक्तूबर को चुनाव होंगे.
वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सोमवार को उस ऑनलाइन याचिका की पैरवी की, जिसमें पार्टी के युवा सदस्यों ने सुधारों की मांग की है. साथ ही सदस्यों ने कहा है कि अध्यक्ष पद के हर उम्मीदवार को यह संकल्प लेना चाहिए कि निर्वाचित होने पर वह ‘उदयपुर नवसंकल्प’ को पूरी तरह लागू करेगा. शशि थरूर ने ट्विटर पर यह याचिका साझा की और कहा कि अब तक इस पर 650 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर किये हैं. कांग्रेस ने उदयपुर में मई महीने में हुए चिंतन शिविर के बाद ‘उदयपुर नवसंकल्प’ जारी किया था, जिसमें पार्टी के संगठन में कई सुधार सुझाये गये थे. इनमें ‘एक व्यक्ति, एक पद’ और ‘एक परिवार, एक टिकट’ की व्यवस्था की बातें प्रमुख हैं.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










