मौन व्रत, मौन व्रत...संसद में बोलने वालों की लिस्ट में नाम न होने पर शशि थरूर का जवाब

Published by : Neha Kumari Updated At : 28 Jul 2025 1:39 PM

विज्ञापन

shashi tharoor

Shashi Tharoor: लोकसभा और राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर 16-16 घंटे की चर्चा होनी है. अनुमान लगाया जा रहा था कि इस चर्चा में शशि थरूर भाग लेंगे, क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उन्होंने विश्विक मंच पर पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश करने में अहम भूमिका निभाई थी. लेकिन आज जब कांग्रेस ने सदन में बोलने वाले नेताओं की सूची जारी की, तो उसमें थरूर का नाम नहीं था.

विज्ञापन

Shashi Tharoor: सोमवार को लोकसभा और राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर 16-16 घंटे की चर्चा होनी है. कांग्रेस की तरफ से इस चर्चा में 6 नेता भाग लेंगे. इनमें गौरव गोगोई, प्रियंका गांधी, दीपेंद्र हुड्डा, प्रणीति एस शिंदे, सप्तगिरी उलाका, और बिजेंद्र एस ओला शामिल है. इस चर्चा की लिस्ट में शशि थरूर का नाम नहीं है, जिसके कारण कई सारे सवाल उठाए जा रहे हैं. इसका जवाब देते हुए शशि थरूर ने पत्रकारों से हंसते हुए कहा “मौन व्रत” और सदन के अंदर चले गए.

बता दें कि पिछली बैठक में सत्ता और विपक्ष के बीच पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा को लेकर सहमति बनी थी. अनुमान लगाया जा रहा था कि इस चर्चा में शशि थरूर शामिल होंगे. लेकिन आज सदन में बोलने वाले नेताओं की जब सूची जारी की गई तो उसमें थरूर का नाम शामिल नहीं था.

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे जहर का पर्दाफाश करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए प्रतिनिधिमंडल की एक दल का नेतृत्व शशि ने किया था. लेकिन खबर है कि कांग्रेस की तरफ से प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए शशि थरूर का नाम नहीं दिया गया था. इसके बाद भी केंद्र सरकार ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी और विदेश यात्रा पर भेजा. इसके बाद से ही शशि थरूर और पार्टी के बीच मनमुटाव हो गया.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जो सांसद सदन में किसी मुद्दे पर बात करना चाहते हैं, उन्हें कहा गया था कि CPP ऑफिस में अनुरोध भेजने के लिए कहा गया था. लेकिन शशि ने CPP में अनुरोध नहीं भेजा था.

यह भी पढ़े: Parliament Monsoon Session: विपक्ष का जोरदार हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही 1 बजे तक के लिए स्थगित

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola