'आज गली गली अवध सजाएंगे': अब स्कूलों में भी राम नाम की धुन, देखें ये खास वीडियो

Published by :Amitabh Kumar
Updated at :20 Jan 2024 9:07 AM
विज्ञापन
'आज गली गली अवध सजाएंगे': अब स्कूलों में भी राम नाम की धुन, देखें ये खास वीडियो

Ayodhya: A painting of Lord Ram displayed at the Naya Ghat ahead of consecration ceremony of Ram Mandir, in Ayodhya, Friday, Jan. 19, 2024. (PTI Photo/Vijay Verma) (PTI01_19_2024_000287A)

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होगी. पीएम नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में मौजूद रहेंगे. इसके पहले पूरे देश में राम नाम की धुन सुनाई दे रही है. देखें ये खास वीडियो

विज्ञापन

कई पीढ़ियों से रामभक्तों के व्याकुल नयन शुक्रवार को प्रभु श्रीरामलला की अचल प्रतिमा का दर्शन कर तृप्त हो गये, जब अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर के गर्भगृह में उनकी इस प्रतिमा का आवरण हटाया गया जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. यूजर लगातार इस तस्वीर को शेयर कर रहे हैं और राम नाम का जाप कर रहे हैं. इस बीच कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. देश के कई स्कूल भी राम की भक्ति में लीन हो गये हैं. कुछ ऐसा ही वीडियो महाराष्ट्र के नागपुर के एक स्कूल से सामने आया है.

महाराष्ट्र के नागपुर के एक स्कूल का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने सोशल मीडिया प्लेफार्म एक्स पर शेयर किया है. वीडियो में श्री राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले स्कूली छात्रों ने श्री राम भजनों पर डांस करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में टीचर भी राम धुन में डांस कर रहीं हैं. गाने के बोल हैं आज गली गली अवध सजाएंगे…इस गाने में छात्रों के डांस की जमकर तारीफ हो रही है.

undefined

आज प्रभु श्रीरामलला वास्तु शांति के बाद सिंहासन पर विराजेंगे

आपको बता दें कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों पर चल रही है. इस क्रम में शनिवार को श्रीरामलला वास्तु शांति के बाद सिंहासन पर विराजेंगे. इससे पहले, प्रभु श्रीरामलला को शर्कराधिवास, फलाधिवास, प्रासाद का 81 कलशों में स्थित विविध औषधियुक्त जल से स्नान कराया जायेगा. फिर प्रासाद का अधिवासन, पिंडिका अधिवासन, पुष्पाधिवास, पूजन एवं आरती होगी.

Also Read: Ram Mandir: श्री रामलला के मनमोहक रूप आए सामने, मंत्रमुग्ध हो गए भक्त, प्राण प्रतिष्ठा का पांचवा दिन आज

कई राज्यों में 22 को आधे दिन की छुट्टी

गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा, हरियाणा, ओडिशा, महाराष्ट्र, चंडीगढ़, पुडुचेरी सहित कई राज्यों की सरकारों ने 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है. इस घोषणा के बाद से इन राज्यों में लोगों के बीच गजब का उत्याह है. ये लोग राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी में जुट गये हैं.

undefined

अनुष्ठान के चौथे दिन क्या हुआ

श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले शुरू हुए अनुष्ठान के चौथे दिन यानी शुक्रवार को वैदिक रीति-रिवाज एवं अरणि मंथन से अग्नि प्रकट की गयी और उसे यज्ञ के नवकुंडों में स्थापित किया गया. इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञकुंड में आहुतियां दी गयीं. शनिवार यानी आज प्राण प्रतिष्ठा के पांचवे दिन नित्य पूजन, हवन, पारायण आदि कार्य होगा.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola