ePaper

School Reopen News : दिसंबर तक नहीं खुलेंगे स्कूल ? देखें वायरल मैसेज का Fact Check

Updated at : 13 Aug 2020 7:26 PM (IST)
विज्ञापन
School Reopen News : दिसंबर तक नहीं खुलेंगे स्कूल ? देखें वायरल मैसेज का Fact Check

देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता ही जा रहा है. रोजाना देश में संक्रमण के नये-नये रिकॉर्ड बन रहे हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 67 हजार नये मामले सामने आये और लगभग हजार लोगों की मौत भी हो गयी. इसबीच स्कूल-कॉलेज को खोलने को लेकर कई तरह के मैसेज वायरल हो रहे हैं.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता ही जा रहा है. रोजाना देश में संक्रमण के नये-नये रिकॉर्ड बन रहे हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 67 हजार नये मामले सामने आये और लगभग हजार लोगों की मौत भी हो गयी. इसबीच स्कूल-कॉलेज को खोलने को लेकर कई तरह के मैसेज वायरल हो रहे हैं.

वाायरल मैसेज में कई तरह के दावे किये जा रहे हैं. पहले खबर आयी कि 1 सितंबर से देशभर में स्कूल-कॉलेज खोल दिये जाएंगे. अब एक और मैसेज वायरल हो रहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए दिसंबर तक सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है.

वायरल मैसेज की सत्यता की जांच पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने किया और बताया कि वायरल मैसेज पूरी तरह से फेक है. इसमें कोई सच्चाई नहीं है. पीआईबी फैक्ट चेक टीम ने साफ कर दिया कि केंद्र सरकार की ओर से स्कूल-कॉलेज को खोलने को लेकर अभी कोई भी फैसला नहीं लिया गया है.

undefined
वायरल मैसेज से रहें सावधान

कोरोना वायरस महामारी के दौरान इस तरह के कई वायरल मैसेज हमारे बीच घूम रहे हैं. वैसे में हमें विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता है. बिना कोई आधिकारिक सूचना के ऐसे वायरल मैसेज को दूसरों के पास भेजने से हमेशा बचना चाहिए. जबभी ऐसे कोई वायरल मैसेज आपतक पहुंचे, पहले उसकी सत्यता की पूरी पड़ताल कर लें.

Also Read: कोविड 19 की गाइडलाइन के बीच आयोजित होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, देखें सेना का ‘ फुल ड्रेस रिहर्सल’

गौरतलब है देश में कोरोना वायरल के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए करीब 5 महीने से स्कूल-कॉलेज और कोचिंग संस्थान बंद हैं. देश में अनलॉक 3 की घोषणा कर दी गयी है, जिसमें कई तरह के छूट दिये गये हैं, लेकिन स्कूल-कॉलेज, कोचिंग संस्थान आदि को अभी तक खोलने की अनुमति सरकार की ओर से नहीं दी गयी है. वैसे में किसी भी अफवाह से बचने की जरूरत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola