भारी बारिश का कहर, पुणे के सभी स्कूल बंद, ठाणे और मुंबई में भी छुट्टी

Updated:
विज्ञापन

मुंबई में भारी बारिश (Photo: PTI)

School Holiday : महाराष्ट्र में भारी बारिश का दौर जारी है. इसे देखते हुए कई जिलों में छुट्टी की घोषणा की गई है. अगले 24 घंटे आफत की बारिश हो सकती है. स्कूलों को कहां बंद किया गया है जानें यहां.

विज्ञापन

School Holiday : महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए सोमवार (6 जुलाई) को पुणे, ठाणे, और पालघर के सभी सरकारी, प्राइवेट, नगर निगम और सहायता प्राप्त स्कूलों के साथ-साथ कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है. प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है. वहीं, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने भी मुंबई के लिए आईएमडी द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के बाद स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश, तेज हवाएं और कुछ इलाकों में जलभराव की आशंका जताई है. इसलिए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.

विज्ञापन

बीएमसी द्वारा जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि सरकारी और प्राइवेट ऑफिस सामान्य रूप से काम करेंगे. साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे जरूरत पड़ने पर ही घर से निकलें. मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से बहुत भारी बारिश हो रही है जिससे सड़कों पर जलभराव हो गया है. पेड़ गिरने की घटनाएं हुई हैं. 30 जून से अब तक इन घटनाओं में एक स्कूली छात्र समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी है.

यह भी पढ़ें : मूसलाधार बारिश से मुंबई बेहाल, स्कूल-कॉलेज बंद, रुकी उड़ानें, दो लोगों की मौत

छह जुलाई को निर्धारित सभी परीक्षाएं स्थगित

मौसम विभाग द्वारा भारी से बहुत भारी बारिश का ‘रेड’ अलर्ट जारी किए जाने के बाद पुणे जिला प्रशासन ने सोमवार को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है. जिलाधिकारी जितेंद्र डूडी ने इस संबंध में जानकारी दी. इस बीच, आईएमडी द्वारा भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुंबई यूनिवर्सिटी ने छह जुलाई को निर्धारित सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं. यूनिवर्सिटी के परीक्षा एवं मूल्यांकन बोर्ड द्वारा रविवार (5 जुलाई) को जारी परिपत्र में कहा गया है कि संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जल्द ही यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola