School Closed: बिहार, झारखंड सहित इन राज्यों में भीषण गर्मी, स्कूल बंद

Updated:
विज्ञापन

झारखंड में भीषण गर्मी को देखते हुए 8वीं कक्षा तक के बच्चों के स्कूल को 21 जून तक बंद कर दिया गया है. झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है. जिसमें बताया गया है कि 8वीं तक की कक्षाएं 21 जून तक बंद रहेंगी.

विज्ञापन

देश के कई राज्य में भीषण गर्मी पड़ रही है. पारा 40 डिग्री के भी पार पहुंच चुका है. जिससे घर के बाहर निकलना दूभर हो गया है. हीटवेव(Heatwave) को देखते हुए कई राज्यों ने गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने का फैसला लिया है. जिसमें झारखंड, बिहार, यूपी सहित कई राज्य शामिल हैं. आइये हम आपको यहां बताते हैं कि किस राज्य में कब तक स्कूल बंद रहेंगे.

झारखंड में स्कूल 21 जून तक बंद

झारखंड में भीषण गर्मी को देखते हुए 8वीं कक्षा तक के बच्चों के स्कूल को 21 जून तक बंद कर दिया गया है. झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है. शिक्षा विभाग की ओर से जो आदेश जारी किया गया है, उसमें बताया गया है कि 8वीं तक की कक्षाएं 21 जून तक बंद रहेंगी. मालूम हो पहले 19 जून तक स्कूल बंद करने का आदेश दिया गया था. लेकिन राज्य में बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए एक बार फिर से छुट्टी को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया.

बिहार में 24 जून तक स्कूल बंद

बिहार में भी राजधानी पटना सहित कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है. जिसको देखते हुए पटना में नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सरकारी व प्राइवेट स्कूल को 24 जून तक बंद करने का आदेश दे दिया गया है. आंगनबाड़ी केंद्र भी 24 जून तक बंद रहेंगे. जबकि भागलपुर में 20 जून तक स्कूल बंद रहेंगे.

Also Read: पटना में भीषण गर्मी के कारण प्री से 12वीं क्लास तक के स्कूल 24 जून तक बंद, डीएम ने जारी किए आदेश..

ओडिशा में भीषण गर्मी के कारण स्कूलों में गर्मी की छुट्टी दो दिन के लिए बढ़ी

ओडिशा सरकार ने राज्य में भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम के मद्देनजर स्कूलों की गर्मी छुट्टी दो दिन के लिए बढ़ा दी है. अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि राज्य के सरकारी और निजी स्कूल अब 19 जून की जगह 21 जून को खुलेंगे.

छत्तीसगढ़ सरकार ने भयंकर गर्मी के चलते विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश 26 जून तक बढ़ाया

छत्तीसगढ़ सरकार ने भयंकर गर्मी के मद्देनजर विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश 26 जून तक बढ़ाने का फैसला किया. पहले विद्यालयों को 16 जून को खोलने का कार्यक्रम था.उत्तर प्रदेश में स्‍कूल 26 जून तक बंद

उत्तर प्रदेश में स्‍कूल 26 जून तक बंद

उत्तर प्रदेश में भी बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूल को 26 जून 2023 तक बंद करने का आदेश दे दिया गया है. पहले यूपी में स्कूल 20 मई से 15 जून 2023 तक के लिए बंद किए गए थे.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन