Satyapal Malik Passed Away: जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, RML अस्पताल में ली आखिरी सांस
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 05 Aug 2025 1:50 PM
Satyapal Malik Passed Away
Satyapal Malik Passed Away: जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मंगलवार को निधन हो गया. उन्होंने दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में आखिरी सांस ली.
Satyapal Malik Passed Away: मेघालय, गोवा, बिहार, ओडिशा और जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मंगलवार को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया. उनके निजी सचिव केएस राणा ने उनके निधन की पुष्टि की है. उन्होंने 78 साल की उम्र में दोपहर 1.10 बजे आखिरी सांस ली. मलिक लंबे समय से बीमार चल रहे थे.
Former J&K Governor Satyapal Malik passes away at Delhi's Ram Manohar Lohia Hospital after a prolonged illness, confirms his PS, KS Rana. pic.twitter.com/4fwS7Z5Qv6
— ANI (@ANI) August 5, 2025
पांच राज्यों के राज्यपाल रह चुके थे सत्यपाल मलिक
सत्यपाल मलिक पांच राज्यों के राज्यपाल रह चुके थे. 18 अगस्त 2020 से 3 अक्टूबर 2022 तक मेघालय के 18वें राज्यपाल रहे. उसके बाद 3 नवंबर 2019 से 18 अगस्त 2020 तक गोवा के 18वें राज्यपाल रहे. 23 अगस्त 2018 से 30 अक्टूबर 2019 तक जम्मू-कश्मीर के 10वें राज्यपाल रहे. 21 मार्च 2018 से 28 मई 2018 तक ओडिशा के भी राज्यपाल रहे. हालांकि उन्हें ओडिशा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था. सत्यपाल मलिक बिहार के 27वें राज्यपाल भी रहे.
लोकसभा और राज्यसभा के भी सांसद रहे सत्यपाल मलिक
सत्यपाल मलिक का राजनीतिक सफर काफी लंबा रहा. 1989 से 1991 तक वे अलीगढ़ के सांसद रहे. जबकि 1980 से 1989 तक राज्यसभा के सांसद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










