प्रयागराज महाकुंभ में पहली बार होगा संतमत महाधिवेशन, एक लाख से अधिक जुटेंगे सत्संगी

Updated:
विज्ञापन

फाइल फोटो

Mahakumbh: अखिल भारतीय संतमत सत्संग महासभा की ओर से पहली बार कुंभ में संतमत महाधिवेशन होगा. प्रयागराज महाकुंभ में 113वां संतमत महाधिवेशन इस बार हो रहा है.

विज्ञापन

अखिल भारतीय संतमत सत्संग महासभा की ओर से पहली बार कुंभ में संतमत महाधिवेशन होगा. प्रयागराज महाकुंभ में 113वां संतमत महाधिवेशन इस बार हो रहा है. एक लाख से अधिक सत्संगियों का इसमें जुटान होगा. उक्त बातें महामंत्री दिव्य प्रकाश ने बुधवार को कही. अखिल भारतीय संतमत सत्संग महासभा के कार्यकारिणी की बैठक महर्षि मेंहीं आश्रम कुप्पाघाट में महामंत्री दिव्यप्रकाश अध्यक्षता कर रहे थे. उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष देश में कहीं एक स्थान पर महाधिवेशन आयोजित होता रहा है. 8, 9 और 10 फरवरी को तीन दिवसीय महाधिवेशन होगा. जिसमें देश व देश के बाहर के संतमत से जुड़े आध्यात्मिक गुरु शिरकत करेंगे. इस महाधिवेशन में कैलाशानंद गिरि व आशुतोषानंद गिरि महाराज का विशेष सहयोग मिल रहा है. महासभा उनका आभारी रहेगी. इसके अलावा 300 से अधिक सत्संगी कारसेवक दिन-रात तैयारी में जुटे हैं.

विज्ञापन

डेढ़ लाख स्क्वायर फीट में बन रहा पंडाल

मंत्री मनु भास्कर ने बताया कि पंडाल डेढ़ लाख स्क्वायर फीट में तैयार किया जा रहा है. 10 हजार केवल कुर्सी लगायी जा रही है. वर्तमान आचार्यश्री के निर्देशन में पूरा आयोजन हो रहा है. गुरुसेवी भगीरथ दास महाराज, गुरुचरणसेवी स्वामी प्रमोद बाबा, स्वामी निर्मलानंद बाबा, स्वामी विवेकानंद, स्वामी सत्यप्रकाश बाबा, स्वामी विद्यानंद, अंतरराष्ट्रीय वक्ता स्वामी सत्यानंद बाबा, कश्मीर से आत्मानंद बाबा, नरेशानंद बाबा, पूर्णचेतन बाबा, ऋषिकेश से गंगा बाबा आदि प्रवचन करेंगे. इस आयोजन का उद्देश्य विश्व में फैले हुए सनातन धर्म के सभी मत, पंथ और संप्रदाय के बीच समन्वय स्थापित करना है. आराध्यदेव महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज के उपदेशों और संतमत के ज्ञान एवं दर्शन को प्रचारित करना है.

जर्मन हेंगर में होगी ठहराव व भोजन की व्यवस्था

सत्संगियों व श्रद्धालुओं के ठहरने व भोजन के लिए जर्मन हेंगर की व्यवस्था की जा रही है. यहां भोजनालय, शौचालय व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे. श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए स्क्रीन, प्रोजेक्टर व लाइव टेलीकास्ट की सुविधा दी जायेगी. आयोजन की तैयारी में स्वामी रमेश बाबा, स्वामी विद्यानंद बाबा, महासभा के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, मंत्री मनु भास्कर, राजेन्द्र मेहता, कौशल किशोर, विद्यानंद यादव, श्यामचन्द साहू, जयप्रकाश यादव, शिवेंद्र मेहता, रामानन्द यादव, राम कुमार यादव, अवधेश कुमार, अरुण भगत आदि लगे हैं.

इसे भी पढ़ें: कुम्भ नहाने गई आमस की महिला लापता, घरवालों से नहीं हो पा रहा संपर्क

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola