Sam Pitroda: सैम पित्रोदा ने अपने बयान पर दी सफाई, कहा- मेरा इरादा…, बीजेपी ने किया था जोरदार विरोध

Published by : Pritish Sahay Updated At : 19 Sep 2025 10:00 PM

विज्ञापन

Sam Pitroda: अपने बयान पर सैम पित्रोदा ने दी सफाई

Sam Pitroda: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने अपने बयान पर सफाई दी है. हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि पड़ोसी देशों खासकर पाकिस्तान में उन्हें घर जैसा महसूस होता है. इस बयान के बाद सियासत गरमाने लगी थी. बीजेपी ने उनके बयान का कड़ा विरोध किया और इसे देश विरोधी बयान करार दिया. वहीं मामला तूल पकड़ा तो सैम ने एक्स पर सफाई पेश की है.

विज्ञापन

Sam Pitroda: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा के अपने बयान पर सफाई दी है. उनके बयान पर सियासत गरमाने के बाद सैम पित्रोदा ने बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तान पर उनकी टिप्पणी का मकसद सांस्कृतिक और साझा इतिहास को लेकर था. उनका इरादा आतंकवाद, राजनीतिक तनाव और चुनौतियों को नजरअंदाज करना नहीं था. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लंबी पोस्ट लिखते हुए कहा कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया है. पित्रोदा ने अपनी सफाई में लिखा “हाल की चर्चाओं को देखते हुए मैं अपने वक्तव्य को स्पष्ट करना चाहता हूं. मेरा उद्देश्य हमेशा उन वास्तविकताओं की ओर ध्यान आकर्षित करना रहा है, जिनसे हम जूझते हैं. चुनावी प्रक्रिया, नागरिक समाज, युवाओं की भूमिका और भारत की स्थिति, चाहे वह पड़ोस में हो या वैश्विक स्तर पर.”

https://twitter.com/sampitroda/status/1969035609961361562

‘साझा इतिहास और संस्कृत को लेकर दिया था बयान’

कांग्रेस नेता ने कहा कि उनका आशय था कि साझा संस्कृति और ऐतिहासिक रिश्तों के कारण उन्हें पड़ोसी देशों की यात्रा के दौरान घर जैसा महसूस होता है, इसका मतलब किसी हाल में पाकिस्तान से जुड़ी आतंकवाद, संघर्ष और तनाव से नहीं था. उन्होंने कहा कि विश्वगुरु की अवधारणा को चुनौती दी तो उसका आशय भारत की छवि को धूमिल करना नहीं बल्कि यह कहना था कि भारत को अति आत्मविश्वास से ज्यादा अपनी सार्थक नीतियों और वैश्विक प्रभाव पर ध्यान देना चाहिए.

पाकिस्तान को लेकर क्या था पित्रोदा का बयान

एक इंटरव्यू में सैम पित्रोदा ने पाकिस्तान को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने पाकिस्तान की तारीफ करते हुए कहा कि ‘पाकिस्तान में घर जैसा फील होता है.’ उन्होंने यह भी कहा कि हमें अपने पड़ोसियों पर ध्यान देने की जरूरत है. सैम पित्रोदा ने एक इंटरव्यू में कहा “मेरे अनुसार हमारी विदेश नीति को सबसे पहले अपने पड़ोस पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. क्या हम सचमुच अपने पड़ोसियों के साथ संबंधों में पर्याप्त सुधार ला सकते हैं? मैं पाकिस्तान गया हूं, और मैं आपको बता दूं कि मुझे वहां घर जैसा महसूस हुआ. मैं बांग्लादेश गया हूं, मैं नेपाल गया हूं, और मुझे वहां घर जैसा महसूस हुआ. मुझे ऐसा नहीं लगता कि मैं किसी विदेशी देश में हूं…”

बीजेपी ने कांग्रेस से की माफी मांगने की मांग

इससे पहले बीजेपी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी से पार्टी के विदेश विभाग के प्रमुख सैम पित्रोदा से उनके बयान पर माफी मांगने की मांग की. बीजेपी ने उनके बयान को राष्ट्र-विरोधी करार दिया है. बीजेपी के के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने पित्रोदा की टिप्पणी को भारतीय सैनिकों और देश की जनता का अपमान बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी के इशारे पर पाकिस्तान का महिमामंडन किया है. मीडिया से बात करते हुए भंडारी ने कहा “यह सैम पित्रोदा का व्यक्तिगत बयान नहीं है, यह राहुल गांधी, सोनिया गांधी और गांधी-वाड्रा परिवार की नीति और मंशा है. पहले भी राहुल गांधी कह चुके हैं कि वह भारतीय राज्य के खिलाफ लड़ना चाहते हैं. गांधी-वाड्रा परिवार का दिल आतंकी पाकिस्तान में बसता है.” (इनपुट- भाषा)

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola