सैफ अली खान पर हमले के आरोपी को 24 जनवरी तक पुलिस कस्टडी, भारत या बांग्लादेश! कहां का रहने वाला है शरीफुल?

Published by : Pritish Sahay Updated At : 19 Jan 2025 10:45 PM

विज्ञापन

Saif Ali Khan Attack Case

Saif Ali Khan Attack Case: मुंबई की एक अदालत ने सैफ अली खान पर हमला मामले में गिरफ्तार आरोपी को 24 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. कोर्ट में पुलिस की अंतरराष्ट्रीय साजिश वाली दलील को भी खारिज नहीं किया है.

विज्ञापन

Saif Ali Khan Attack Case: मुंबई की एक कोर्ट ने रविवार को सैफ अली खान पर हमला मामले में गिरफ्तार आरोपी को 24 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है. कोर्ट ने पुलिस के अंतरराष्ट्रीय साजिश से संबंधित दलील को भी खारिज नहीं किया है. पुलिस ने कोर्ट में कहा कि हमला का आरोपी बांग्लादेशी नागरिक था और उसके कृत्य के पीछे के मकसद का पता लगाने की जरूरत है. पुलिस ने अदालत से यह भी कहा कि उन्हें यह पता लगाने की जरूरत है कि इस मामले का संबंध किसी अंतरराष्ट्रीय साजिश से है या नहीं. दस्तावेजों पर गौर करने और पुलिस की दलील को मानते हुए कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष की ओर से लगाए गए अंतरराष्ट्रीय साजिश के आरोप को ‘असंभव नहीं कहा जा सकता.’

आरोपी के वकील ने दी यह दलील

सैफ अली खान पर हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के वकील दिनेश प्रजापति ने पूरे मामले को लेकर कहा है कि ‘पुलिस ने कोर्ट से आरोपी के हिरासत की मांग की है. उन्होंने कहा है कि पुलिस ने जो साक्ष्य कोर्ट में पेश किए हैं वो पर्याप्त नहीं हैं. बचाव पक्ष के वकील ने कहा है कि पुलिस को उसके पास से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है. आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को लेकर पुलिस ने ऐसा कोई दस्तावेज पेश नहीं किया है जो साबित कर सके की वह बांग्लादेशी नागरिक है. हालांकि कोर्ट ने उसकी 5 दिन की कस्टडी मंजूर कर ली है.’

बांग्लादेशी या भारतीय नागरिक है मोहम्मद शरीफुल ?

कथित हमलावर मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद कहा का निवासी है इसपर अभी कुछ साफ नहीं हो पाया है. पुलिस ने दावा किया है कि कथित हमलावर एक बांग्लादेशी नागरिक था जिसने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के बाद अपना नाम बदलकर बिजॉय दास रख लिया था. उसे ठाणे शहर से सटे इलाके से पकड़ा गया था. पुलिस ने कहा था कि प्रारंभिक जांच के अनुसार वह 16 जनवरी को तड़के चोरी के इरादे से बांद्रा में सतगुरु शरण इमारत में बॉलीवुड अभिनेता के घर में दाखिल हुआ था.

बांग्लादेश के झालोकाटी का रहने वाला है आरोपी- पुलिस का दावा

मुंबई पुलिस ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी बांग्लादेश के झालोकाटी का रहने वाला है. वो घर में चोरी करने के इरादे से घुसा था. बीते कुछ समय से वो मुंबई में रह रहा था. आरोपी छोटे-मोटे काम करता था. साफ-सफाई के काम से जुड़ी एक एजेंसी में भी वह कार्यरत था. बता दें, हमलावर ने सैफ अली खान पर कई बार चाकू से वार किया था जिसके बाद पास उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया.

ये भी पढ़ें


Saif Ali Khan Attack Case : सैफ अली खान के घर घुसने वाला निकला बांग्लादेशी, डकैती करने पहुंचा था रात को

Saif Ali Khan Attack Case : बांग्लादेशी या भारतीय! कहां का है सैफ अली खान पर हमला करने वाला शहजाद

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola