जिन्होंने संघर्ष किया उन्हें मिले मौका, सोनिया गांधी से मिले सचिन पायलट, कैबिनेट विस्तार पर कही ये बात

Updated:
विज्ञापन
जिन्होंने संघर्ष किया उन्हें मिले मौका, सोनिया गांधी से मिले सचिन पायलट, कैबिनेट विस्तार पर कही ये बात

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बैठक के बाद वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने कहा कि, सोनिया गांधी से राजस्‍थान कांग्रेस को लेकर कई मामलों पर चर्ची की गई. प्रदेश में मौजूदा सियासी हालातों के अलावा आगानी चुनाव को लेकर भी बात हुई.

विज्ञापन

राजस्‍थान में अशोक गलहोत सरकार से खींचतान के बाद पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने आज यानी शुक्रवार को पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच करीब 45 मिनट तक कई मुद्दों पर चर्चा हुई. गौरतलब है कि बीते काफी समय से सचिन पायलट और सीएम अशोक गलहोत सरकार में खींचतान चर रहा है. ऐसे में यह मुलाकात काफी अहम माना जा रहा है.

सचिन पायलट ने बैठक के बाद क्या कहा: वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बैठक के बाद वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने कहा कि, सोनिया गांधी से राजस्‍थान कांग्रेस को लेकर कई मामलों पर चर्ची की गई. प्रदेश में मौजूदा सियासी हालातों के अलावा आगानी चुनाव को लेकर भी बात हुई. इसके अलावा सचिन पायलट ने सोनिया गांधी से कहा है कि जिन लोगों ने संघर्ष किया उन्हें मिले मौका मिले.

जो जिम्मेदारी मिलेगी उसे पूरी शिद्दत से निभाउंगा: सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद सचिन पायलट ने कहा कि, दो साल बाद राजस्थान में चुनाव है. ऐसे में वो अभी से ही पार्ट के लिए काम करने में जुटे हैं. वहीं, कैबिनेट में मंत्रिमंडल विस्तार पर उन्होंने कहा कि कैबिनेट में कुछ पद खाली है. इन्हें भरने को लेकर आलाकमान ने कुछ सभी पहलुओं पर विचार कर लिया है. पायलत ने कहा कि पार्टी के लिए वो सभी जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार है.

गौरततलब है कि इससे पहले गुरूवार को राजस्तान के सीएम अशोक गलहोत ने भी सोनिया गांधी से मुलाकात की थी. जिसमें उन्होंने मंत्रीमंडल विस्तान को लेकर अपनी बात कही थी. इसके अलावा अशोक गहलोत राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से भी मुलाकात की थी.

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola