Video : सयानी घोष का गाना बना TMC की हार का कारण? उमा भारती का तंज

Updated:
विज्ञापन

सयानी घोष और उमा भारती (गोल घेरे में)

Video : पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद उमा भारती ने तंज कसा है. उन्होंने TMC सांसद सयानी घोष पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी की हार की वजह वही हैं, और उनके बयान ही भारी पड़ गए.

विज्ञापन

Video : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत से पार्टी का हर नेता और कार्यकर्ता खुश है. इसका असर मध्य प्रदेश में भी नजर आया, जहां बीजेपी कार्यकर्ता जश्न मनाते नजर आए. पूर्व सीएम उमा भारती ने पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह को बधाई दी. साथ ही उन्होंने टीएमसी सांसद सयानी घोष पर तंज कसते हुए उनके एक गाने को हार की बड़ी वजह बता दिया. आप भी देखें वो गाना.

उमा भारती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि बंगाल की जीत के लिए मोदी, अमित शाह, नितिन नवीन और कार्यकर्ताओं को बधाई. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जीत तो तय थी, लेकिन ममता बनर्जी की पार्टी की एक सांसद का गाना ही उनकी हार की वजह बन गया.

टीएमसी सांसद हैं सयानी घोष

33 साल की टीएमसी सांसद सयानी घोष बंगाल चुनाव के दौरान खूब चर्चा में रहीं. उन्होंने बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. अपने आक्रामक भाषणों के साथ-साथ मंच से गाना गाकर भी उन्होंने लोगों का ध्यान खींचा और लगातार सुर्खियों में बनी रहीं.

यह भी पढ़ें : ममता बनर्जी 15105 वोट से हारीं, शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम के बाद भवानीपुर में भी दीदी को चटा दी धूल

सयानी घोष चुनावी रैलियों में गाना गाकर लोगों को अपनी ओर खींचने की कोशिश कर रही थीं और केंद्र सरकार पर भी जमकर हमला बोला. अब उनके इसी गाने को लेकर उमा भारती ने तंज कसा है और ममता बनर्जी की हार का कारण भी उन्हें ही बता दिया.

हार के बाद क्या बोलीं सयानी घोष

सयानी घोष ने टीएमसी की हार के बाद एक्स पर लिखा कि मैं विनम्रता के साथ बंगाल की जनता के जनादेश को स्वीकार करता/करती हूं, जिसने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में फैसला दिया है. बंगाल की ‘मां, माटी, मानुष’ का धन्यवाद, जिन्होंने हर हाल में हमारा साथ दिया. जादवपुर लोकसभा के प्रतिनिधि के रूप में जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हूं. मैं बिना डर के और सिर ऊंचा रखकर अपने नेता ममता बनर्जी के साथ खड़ा/खड़ी हूं और लोकतंत्र व देश की एकता की रक्षा के लिए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करती रहूंगी.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola