Maharashtra: चोरों ने ज्योतिषी से पूछा चोरी का शुभ मुहूर्त, फिर 1 करोड़ रुपये पर डाला डाका, पांच गिरफ्तार

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 22 Aug 2023 8:24 AM

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पांच डकैत सागर गोफाने के घर में तब घुसे जब वह शहर से बाहर गये थे. उन्होंने बताया कि उन्होंने गोफाने की पत्नी का मुंह बंद कर दिया तथा 95 लाख रुपये नकद एवं 11 लाख रुपये के गहने लेकर चंपत हो गये.

विज्ञापन

महाराष्ट्र में पुणे जिले के बारामती से चोरी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार पांच डकैतों ने एक ज्योतिषी से चोरी करने के लिए शुभ मुहूर्त पूछा और एक करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति की डकैती कर डाली. एक पुलिस अधिकारी ने यहां यह जानकारी देते हुए कहा कि इस मामले में पांच डकैतों समेत ज्योतिषी को गिरफ्तार किया गया है.

पांच डकैतों ने घटना को दिया अंजाम

पुलिस ने बताया कि पांच डकैत सागर गोफाने के घर में तब घुसे जब वह शहर से बाहर गये थे. उन्होंने बताया कि उन्होंने गोफाने की पत्नी का मुंह बंद कर दिया तथा 95 लाख रुपये नकद एवं 11 लाख रुपये के गहने लेकर चंपत हो गये.

76 लाख रुपये बरामद, जांच जारी

अधिकारी ने कहा, हमारी जांच सचिन जगधाने, रायबा चव्हाण, रवींद्र भोसले, दुर्योधन उर्फ दीपक जाधव और नितिन मोरे पर केंद्रित रही. उन्होंने हमें बताया कि उन्होंने डकैती के लिए शुभ समय जानने के लिए एक ज्योतिषी से संपर्क किया. पुणे ग्रामीण के अधिकारी ने कहा, हमने ज्योतिषी रामचंद्र चावा को इस अपराध में उसकी भूमिका को लेकर गिरफ्तार किया है. हमने 76 लाख रुपये बरामद कर लिये हैं. जांच चल रही है.

Also Read: महाराष्ट्र की राजनीति में आएगा भूचाल? शरद पवार के साथ पोस्टर में नजर आए अजीत पवार

नागपुर में समारोह के दौरान नृत्य ना करने पर एक व्यक्ति ने जोड़े को चाकू मारकर घायल किया

महाराष्ट्र के नागपुर से इसी तरह का एक और मामला सामने आ रहा है, जिसमें जिले के एक गांव में एक समारोह के दौरान नृत्य करने से इनकार करने पर एक व्यक्ति ने एक दंपति को कथित तौर पर चाकू मारकर घायल कर दिया. हुडकेश्वर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार रात को खरसोली गांव में हुई.

कैसे घटी घटना

पुलिस ने बताया कि आरोपी दिनेश सुभाषराव पाटिल (45) ने कथित तौर पर अपने पड़ोसी सुखदेव उइके (55) और उनकी पत्नी रेखा (50) पर हमला कर दिया, जब उन्होंने एक नामकरण समारोह के दौरान नृत्य करने से इनकार कर दिया. अधिकारी ने बताया कि पाटिल ने उइके से उनके साथ नृत्य करने का अनुरोध किया, लेकिन उइके ने इनकार कर दिया. हालांकि, जब पीड़िता ने बाद में पाटिल के अनुरोध पर नृत्य करना शुरू कर दिया तो वह नाराज हो गया. जिसके बाद उसने कथित तौर पर उइके के साथ दुर्व्यवहार किया और जब वह समारोह से बाहर निकल रहे थे तो पाटिल ने दंपति पर धारदार हथियार से वार कर दिया.

Also Read: Maharashtra Places To Visit: आपने देखा क्या महाराष्ट्र के आसपास घूमने के लिए जगह, यहां देखिए

धारा 307 के तहत मामला दर्ज

उइके के घायल होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 324 (जानबूझकर खतरनाक हथियारों या साधनों से चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola