Weather Forecast : मानसून के आगे बढ़ने का क्रम 26 जून और 30 जून के बीच धीरे-धीरे मजबूत होने की उम्मीद

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Today LIVE Updates, 20 June 2021, Rain Alert, Monsoon 2021 Update, Bihar Flood : दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और गरज के साथ बौछारें (delhi rain) पड़ने का अनुमान है. वहीं उत्तर प्रदेश में बारिश गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं. साथ ही साथ मानसून भी आगे बढ़ सकता है. इधर, लगातार हो रही बारिश से बिहार की नदियां उफान पर नजर आ रहीं है. बाढ़ जैसी स्थिति कई जिलों में बन गई है. वहीं, झारखंड, बंगाल (up,bihar,Jharkhand weather,heavy rain) में अगले दो दिन और भारी बारिश (bhari barish) की संभावना है. जबकि, दिल्ली, पंजाब समेत (delhi monsoon) अन्य हिस्सों में मानसून को पहुंचने में और 3-4 दिन लग सकते है. मौसम से जुडी हर जानकारी के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com साथ….

विज्ञापन

मानसून के आगे बढ़ने का क्रम 26 जून और 30 जून के बीच धीरे-धीरे मजबूत होने की उम्मीद

मौसम विभाग ने कहा है कि मानसून के आगे बढ़ने का क्रम 26 जून और 30 जून के बीच धीरे-धीरे मजबूत होने की उम्मीद है. इस दौरान वह उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकतर हिस्सों में पहुंचेगा. मौसम विभाग ने रविवार को कहा कि कम दबाव के क्षेत्र के चलते अगले 24 घंटे के दौरान बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान, इन क्षेत्रों में मध्यम से तेज आंधी चलने के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है. विभाग ने कहा कि सोमवार को उत्तराखंड में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

अगले 24 घंटे में ओडिशा में गरज के साथ बारिश होने की संभावना 

मौसम विभाग ने रविवार को कहा है कि ओड़िशा में अगले 24 घंटों में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान में कहा है कि उत्तर ओड़िशा के कुछ स्थानों और दक्षिण ओड़िशा में एक या दो स्थानों पर हल्के से मध्यम बारिश हो सकती है. प्रदेश के कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है.

अगले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में वज्रपात की संभावना, बाहर रहनेवाले लोगों और जानवरों को हो सकता है नुकसान

अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में मध्यम से गंभीर गरज के साथ लगातार बादल से जमीन पर बिजली गिरने की संभावना है. इससे बाहर रहनेवाले लोगों और जानवरों को नुकसान हो सकता है.

राजस्थान, पश्चिमी यूपी, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में मानसून के आगे बढ़ने की संभावना धीमी

राजस्थान, पश्चिमी यूपी, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब के शेष हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने की संभावना धीमी है.

अगले 24 घंटे में उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना

एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में मध्य क्षोभमंडल स्तर और मानसून पूर्वी हवाओं में एक ट्रफ के कारण अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड में छिटपुट भारी बारिश के साथ व्यापक बारिश होने की संभावना है. हालांकि, उसके बाद बारिश की गतिविधि में कमी आयेगी.

अगले दो घंटों में हरियाणा और राजस्थान के कई इलाकों में होगी बारिश

अगले दो घंटों के दौरान हरियाणा के नारनौल, राजस्थान के विराटनगर, कोटपुतली, राजगढ़, अलवर, धौलपुर, बयाना के आसपास और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश होगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola