ePaper

राम मंदिर से लेकर 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने तक, बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू- एक भारत, श्रेष्ठ भारत

Updated at : 31 Jan 2024 4:12 PM (IST)
विज्ञापन
राम मंदिर से लेकर 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने तक, बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू- एक भारत, श्रेष्ठ भारत
New Delhi: President Droupadi Murmu receives guard of honour on the first day of the Budget session of Parliament, in New Delhi, Wednesday, Jan. 31, 2024. Prime Minister Narendra Modi, Lok Sabha Speaker Om Birla and Union Minister Pralhad Joshi are also seen. (PTI Photo/Kamal Kishore)(PTI01_31_2024_000046B)

बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह आखिरी बजट है. बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सदन में जॉइंट सेशन को संबोधित किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि ये नए सदन में उनका पहला संबोधन है. राष्ट्रपति ने कहा कि यह आजादी के अमृतकाल की शुरुआत है.

विज्ञापन

बजट सत्र की आज से शुरूआत हो रही है. सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद भवन में दोनों सदनों को संबोधित किया. उन्होंने अपने अभिभाषण में एक भारत-श्रेष्ठ भारत की 21वीं सदी के लिए मंत्र दिया है. राष्ट्रपति ने कहा कि नए सदन में उनका यह पहला संबोधन है. यहां संसदीय परंपराओं का गौरव है. अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण से लेकर लोकसभा एवं राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण देने के प्रावधान वाला कानून पारित होने का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को घोषणा की कि सरकार परीक्षा में होने वाली गड़बड़ी को लेकर युवाओं की चिंताओं से अवगत है और इसे रोकने के लिए एक कानून बनाएगी. राष्ट्रपति ने नए संसद भवन में पहला संबोधन देते हुए कहा कि यहां ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की महक है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola