अयोध्या नहीं जाएंगे खरगे और सोनिया, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के न्योते को कांग्रेस ने ठुकराया

Updated:
विज्ञापन
अयोध्या नहीं जाएंगे खरगे और सोनिया, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के न्योते को कांग्रेस ने ठुकराया

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जाने से मना कर दिया है. वहीं सदन में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने से इनकार कर दिया है.

विज्ञापन

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बड़ी खबर आ रही है. मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के न्योते को ठुकरा दिया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और सदन में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे.

अयोध्या नहीं जाएंगे खरगे और सोनिया गांधी

कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है कि कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने स्पष्ट रूप से ‘आरएसएस और बीजेपी कार्यक्रम’ के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola