Ram Mandir Holiday: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन किस राज्य में क्या-क्या बंद रहेंगे? जानें यहां
Ram Mandir Holiday – 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन क्या-क्या बंद रहेंगे? यहां देखिए कहां-कहां किन राज्यों में रहेगी छुट्टी
अयोध्या राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ का इंतजार देश के लोगों को है. 22 जनवरी को एक समारोह का आयोजन किया गया है जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है. इससे पहले भगवान राम की मूर्ति को ‘गर्भगृह’ में रखा गया है. इस बीच खबर है कि गोवा सरकार ने 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है. छुट्टी की घोषणा करने वाला गोवा पहला राज्य नहीं है. इससे पहले भी कई राज्य इस तरह की घोषणा कर चुके है.
22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का प्राथमिक अनुष्ठान लक्ष्मीकांत दीक्षित के नेतृत्व में पुजारियों की एक टीम करती नजर आएगी. इस अवसर पर इन राज्यों में रहेगा अवकाश…
उत्तर प्रदेश में अवकाश की घोषणा
22 जनवरी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है जिसके अनुसार, राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में शैक्षणिक संस्थान बंद रखा जाएगा. यही नहींउस दिन पूरे उत्तर प्रदेश में शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी.
मध्य प्रदेश सरकार ने क्या की है घोषणा
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव की ओर से 22 जनवरी को स्कूल की छुट्टी की घोषणा की गई है. सीएम मोहन यादव ने शराब और भांग की दुकानों को बंद रखने का आदेश भी जारी किया है और प्रदेश में ‘ड्राई डे’ की घोषणा की है.
गोवा सरकार ने क्या की घोषणा
गोवा सरकार की घोषणा पर लाइव मिंट ने रिपोर्ट प्रकाशित की है जिसके अनुसार, गोवा सरकार की ओर से अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के मद्देनजर सरकारी कर्मचारियों और स्कूलों के लिए छुट्टी की घोषणा की है. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कैबिनेट की बैठक के बाद यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि स्कूलों के साथ-साथ केवल सरकारी कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाश 22 जनवरी को रहेगा.
छत्तीसगढ़ में भी अवकाश की घोषणा
छत्तीसगढ़ सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर में मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह वाले दिन प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है.
हरियाणा सरकार की ओर से क्या कहा गया
हरियाणा सरकार ने भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर 22 जनवरी को स्कूल बंद रखने का ऐलान किया है. यही नहीं प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन राज्य में कहीं भी शराब के सेवन की अनुमति नहीं दी जाएगी.
रामलला की मूर्ति को राम मंदिर के गर्भगृह में कब लाया गया ?
जानने के लिए यहां क्लिक करें
अरविंद केजरीवाल कब जांएगे अयोध्या ?
जानने के लिए क्लिक करें यहां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










