ePaper

संसद के मानसून के दौरान कृषि बिल के खिलाफ किसानों का जंतर-मंतर पर कल से विरोध प्रदर्शन

Updated at : 21 Jul 2021 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
संसद के मानसून के दौरान कृषि बिल के खिलाफ किसानों का जंतर-मंतर पर कल से विरोध प्रदर्शन

संसद के मानसून सत्र के दौरान किसानाों का कृषि बिल के खिलाफ प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी रहेगा.

विज्ञापन

संसद के मानसून सत्र के दौरान किसानाों का कृषि बिल के खिलाफ प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी रहेगा. इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सिंघू बाॅर्डर से हमारे 200 लोग चार-पांच बसों पर सवार होकर जंतर-मंतर जायेंगे और संसद के मानसून सत्र तक वहां कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे.

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि जिन-जिन इलाकों में हमारे साथी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं वे वहां से सिंघू बाॅर्डर पर जमा होंगे और फिर जंतर-मंतर जाकर अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे.


किसानों को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मिली

एएनआई न्यूज एजेंसी अनुसार ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है कि सरकार ने किसानों को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की इजाजत दे दी है. हालांकि उनसे तमाम कोरोना प्रोटोकाॅल का पालन करने को कहा गया है.

जंतर-मंतर का हुआ निरीक्षण

दिल्ली के कमिश्नर आॅफ पुलिस सतीश गोलचा और ज्वाइंट कमिश्नर जसपाल सिंह ने आज जंतर-मंतर का दौरा किया और वहां का निरीक्षण किया, जहां किसान तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले हैं. दिल्ली पुलिस की ओर से कहा गया है कि अभी तक किसानों को सरकार की ओर से प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी गयी है.

Also Read: Army Day: आर्मी डे पर जनरल नरवणे का चीन को कड़ा संदेश- कहा LAC पर हमने दिया मुंहतोड़ जवाब

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola