15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा, जानें किस दिन होगा मतदान

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 29 Jan 2024 3:34 PM

विज्ञापन

Rajya Sabha Election 2024: जिन15 राज्यों में राज्यसभा चुनाव होने हैं, उसमें पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, कर्नाटक, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं.

विज्ञापन

देश के 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की घोषणा कर दी गई है. चुनाव आयोग ने तारीख का ऐलान कर दिया है. आयोग के अनुसार 27 फरवरी को मतदान होगा.

13 राज्यों के 50 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल 2 अप्रैल को हो रहा समाप्त

मालूम हो 13 राज्यों के 50 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त हो रहा है. जबकि 2 राज्यों के 6 सदस्य 3 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं. जिन15 राज्यों में राज्यसभा चुनाव होने हैं, उसमें पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, कर्नाटक, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं.

इन केंद्रीय मंत्रियों के कार्यकाल भी हो रहे समाप्त

जिन केंद्रीय मंत्रियों के कार्यकाल समाप्त हो रहे हैं, उसमें रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव (ओडिशा), आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर (कर्नाटक), सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे (महाराष्ट्र), शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (मध्य प्रदेश), स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (गुजरात) और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव (राजस्थान) शामिल हैं.

Also Read: राज्यसभा चुनाव की तारीख का एलान, बिहार से इन 6 सदस्यों का समाप्त हो रहा है कार्यकाल

8 फरवरी को जारी होगा नोटिफिकेशन

चुनाव आयोग के अनुसार राज्यसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. 15 फरवरी तक उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करा पाएंगे. 16 फरवरी को नामांकन पत्र की जांच की जाएगी. जबकि 22 फरवरी तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकते हैं.

Also Read: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका, असम में राहुल गांधी की यात्रा खत्म होते ही कई नेता BJP में शामिल

किस राज्य से कितने राज्यसभा सांसद हो रहे रिटायर

उत्तर प्रदेश से 10, महाराष्ट्र और बिहार से 6-6, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल से 5-5, गुजरात और कर्नाटक से 4-4, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से 3-3 और छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से 1 राज्यसभा सांसद रिटायर होंगे.

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी होंगे रिटायर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी रिटायर होंगे. उनका कार्यकाल 7 अप्रैल को समाप्त हो रहा है. वो फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा के सांसद हैं. इसके अलावा प्रकाश जावड़ेकर और बीजेपी के वरिष्ठ नेता वी मुरलीधरन, शिवसेना (यूटी) सांसद अनिल देसाई, एनसीपी की वंदना चव्हाण और कांग्रेस के कुमार केतकर भी रिटायर होंगे.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola