राजस्थान में तेज हवा के साथ भारी बारिश, 9 मई तक के लिए अलर्ट जारी

Published by :ArbindKumar Mishra
Published at :05 May 2026 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
Rajasthan Heavy Rain

राजस्थान में बारिश की नजारा, फोटो एक्स

Rajasthan Weather: राजस्थान के कई हिस्सों में मंगलवार को गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई. तेज हवाएं भी चलीं. मौसम केंद्र के अनुसार मंगलवार सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक विभिन्न स्थानों पर बारिश दर्ज की गई.

विज्ञापन

Rajasthan Weather: मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में 5 मई से 9 मई तक बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना भी है.

पिछले 24 घंटे में शाहपुरा में 68 मिमी बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि भीलवाड़ा में 32 मिमी, चूरू में 24.2 मिमी, कोटा और फतेहपुर में 11.6 मिमी, पाली में 11 मिमी, श्रीगंगानगर में 7.4 मिमी तथा सीकर और चित्तौड़गढ़ में 7 मिमी वर्षा हुई. पिछले 24 घंटों में जयपुर जिले के शाहपुरा में सर्वाधिक 68 मिमी बारिश दर्ज की गई. बारिश के कारण राज्यभर में अधिकतम तापमान में गिरावट आई है.

बाड़मेर सबसे गर्म, अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज

मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को बाड़मेर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, इसके बाद फलौदी में 41 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्य के अधिकांश शहरों में मंगलवार को अधिकतम तापमान 28 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ. यह तापमान सामान्य से 1 से 6 डिग्री कम रहा. राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री दर्ज किया गया.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola