राजस्थान के नये मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कार का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 19 Dec 2023 11:34 PM

विज्ञापन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गाड़ी का एक्सीडेंट उस समय हुआ, जब वो मथुरा जा रहे थे. उनके साथ यात्रा कर रहे बीजेपी नेता श्रवण सिंह ने बताया सड़क छोटी होने के कारण गाड़ी का एक पहिया नाली में उतर गया. हादसे में किसी को चोट नहीं लगी है.

विज्ञापन

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गाड़ी मंगलवार देर शाम हादसे की शिकार हो गई. उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर नाले में जा घुसी. हालांकि राहत की बात है कि सीएम भजनलाल सहित गाड़ी में सवार किसी को भी चोट नहीं लगी है.

मथुरा जा रहे थे सीएम भजनलाल

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गाड़ी का एक्सीडेंट उस समय हुआ, जब वो मथुरा जा रहे थे. उनके साथ यात्रा कर रहे बीजेपी नेता श्रवण सिंह ने बताया सड़क छोटी होने के कारण गाड़ी का एक पहिया नाली में उतर गया. नाली भी नई बनी थी. उन्होंने बताया, हादसे में किसी को चोट नहीं लगी है.

भजनलाल शर्मा ने श्रीनाथजी मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गिरिराज परिक्रमा मार्ग श्रीनाथजी मंदिर में पूजा-अर्चना की.

भजनलाल शर्मा ने अपने गृह नगर पहुंचकर माता-पिता का लिया आशीर्वाद

इससे पहले सीएम भजनलाल शर्मा अपने गृह जिला भरतपुर का दौरा किया. जहां उन्होंने अपने माता-पिता का स्नेहिल आशीर्वाद प्राप्त किया. उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स में लिखा, मुझे पूर्ण विश्वास है कि पूज्य माता-पिता व देवतुल्य जनता के आशीष के साथ सुशासन को समर्पित हमारी सरकार वीर भूमि राजस्थान को विकास व उन्नति की नित नई ऊचाईयों पर ले जाने में सफल होगी.

Also Read: PHOTOS : पीएम मोदी से कुछ यूं मिले राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, लोग कर रहे हैं जमकर तारीफ

भरतपुर पहुंचने पर भजनलाल का भव्य स्वागत

राजस्थान का मुख्यमंत्री बनने के बाद भजनलाल शर्मा मंगलवार को पहली बार अपने गृह नगर भरतपुर पहुंचे. मुख्यमंत्री का जयपुर और भरतपुर के बीच सड़क मार्ग कई स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने माला पहनाकर एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया. इस दौरान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने मानपुर के पीपलकी गांव में चाय की एक दुकान पर रुक कर खुद ही चाय बनाई और गर्म चाय की चुस्की ली. उन्होंने चाय की दुकान चलाने वाले मुंशी लाल गुर्जर से बात की और उन्हें आर्थिक सहायता दी.

Also Read: क्या करते हैं भजनलाल शर्मा के बेटे? परिवार के बारे में जानें खास बात

राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी की धमाकेदार जीत

गौरतलब है कि विधानसभा की 200 में से 199 सीट पर 25 नवंबर को मतदान हुआ था. जिसमें बीजेपी ने 115 सीट जीती, जबकि कांग्रेस को 69 सीट मिली. बीजेपी की जीत के बाद पहली बार विधायक बने भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाया गया. उन्होंने अपने जन्मदिन 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. राज्यपाल कलराज मिश्र ने अल्बर्ट हॉल के सामने आयोजित समारोह में शर्मा को मुख्यमंत्री तथा दीया कुमारी एवं डॉ प्रेमचंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई.

Also Read: पहली बार विधायक बने भजनलाल शर्मा को क्यों मिली राजस्थान की गद्दी, पार्टी में कितनी मजबूत है पकड़? जानें 6 कारण

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola