राजस्थान : दो सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, पांच घायल
Author : AmleshNandan Sinha Published by : Prabhat Khabar Updated At : 25 Mar 2020 6:53 PM
राजस्थान के जैसलमेर और सिरोही जिले में दो सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गयी, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गये.
जैसलमेर/जयपुर : राजस्थान के जैसलमेर और सिरोही जिले में दो सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गयी, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गये. पुलिस ने बताया कि जैसलमेर के सांकड़ा थाना क्षेत्र के बडोड़ा गांव के पास सोमवार रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत हो गयी.
मृतकों की पहचान राजेन्द्र (25) और अखेराज (30) के रूप में की गयी है. उन्होंने बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये. अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.
सिरोही जिले के पिंड़वाड़ा थाना क्षेत्र में तड़के एक निजी बस के सड़क पर खड़े ट्रक से टकराने से बस में सवार दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गये. पुलिस ने बताया कि पूना से जोधपुर जा रही एक निजी बस खड़े ट्रक से टकरा गयी जिससे बस में सवार दो लोगों की मौत हो गयी.
मारे गये लोगों में से एक की पहचान मनीष नाथ (41) के रूप में की गयी है, जबकि दूसरे की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं. हादसे में पांच अन्य लोग घायल हो गये हैं. उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. बस और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










