PHOTOS : पीएम मोदी से कुछ यूं मिले राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, लोग कर रहे हैं जमकर तारीफ

Updated:
विज्ञापन
PHOTOS : पीएम मोदी से कुछ यूं मिले राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, लोग कर रहे हैं जमकर तारीफ

बीजेपी के पहली बार के विधायक भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. राज्यपाल कलराज मिश्र ने उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस बीच पीएम मोदी और सीएम शर्मा की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

विज्ञापन
undefined

राजस्थान के नये सीएम भजनलाल शर्मा बन गये हैं. इसके बाद लोग उनके बारे में गूगल पर लगातार सर्च कर रहे हैं और उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी एकत्रित करना चाह रहे हैं. बीते मंगलवार की दोपहर तक किसी को अंदाजा नहीं था कि बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायकों के फोटो सेशन में पीछे वाली कतार में खड़ा व्यक्ति कुछ ही मिनट बाद प्रदेश की कमान संभालने लगेगा. इस बीच पीएम मोदी के साथ भजनलाल शर्मा की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है.

undefined

पीएम मोदी के साथ भजनलाल शर्मा की जो तस्वीर वायरल हो रही है उसमें राजस्थान के नये मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के सामने हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं. पीएम मोदी भी बहुत नम्रता से उनका अभिवादन स्वीकार करते तस्वीर में नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर की तारीफ करते लोग नहीं थक रहे हैं. इस बीच आइए जानते हैं आपको बता दें आखिर भजनलाल शर्मा पर बीजेपी ने क्यों जताया भरोसा…

undefined

भजनलाल शर्मा की मंगलवार को कहानी कुछ अलग नजर आई. उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया और इसके साथ ही वह राज्य की राजनीति के केंद्र में आ गए. आपको बता दें कि भरतपुर की एक ग्राम पंचायत के सरपंच रहे शर्मा अब राजस्थान के मुख्यमंत्री हैं.

Also Read: क्या करते हैं भजनलाल शर्मा के बेटे? परिवार के बारे में जानें खास बात
undefined

भजनलाल शर्मा पहली बार विधायक बने हैं. पार्टी के प्रदेश महासचिव शर्मा सुर्खियों से दूर रहकर काम करने के लिए जाने जाते हैं. शर्मा की बात करें तो वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े रहे हैं और 1992 में श्रीराम जन्मभूमि भूमि आंदोलन के दौरान जेल भी जा चुके हैं.

undefined

भजनलाल शर्मा ने 34 साल के सक्रिय राजनीतिक करियर के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) और पार्टी में संगठनात्मक स्तर पर विभिन्न पदों पर सेवा दी. वह सुर्खियों से दूर रहना पसंद करते हैं. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा एक कार्यक्रम में बोल चुके हैं कि बीजेपी की नजर हर कार्यकर्ता पर रहती है और समय आने पर उन्हें जिम्मेदारी सौंपने का काम संगठन की ओर से किया जाता है.

undefined

भजनलाल शर्मा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई भरतपुर जिले के अटारी गांव और नदबई कस्बे में पूरी की. बाद में वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में शामिल हो गए और नदबई व भरतपुर इलाके में सामाजिक मुद्दों को उठाकर उसका निराकरण करते थे. उन्होंने 1990 में एबीवीपी के कश्मीर मार्च में सक्रिय रूप से भाग लिया और 100 अन्य कार्यकर्ताओं के साथ उधमपुर तक मार्च कर गिरफ्तारी दी.

undefined

1991-92 के दौरान भजनलाल शर्मा को भाजयुमो में जिम्मेदारी मिली और उनके राजनीतिक करियर ने नयी रफ्तार पकड़ी. वह पहली बार 27 साल की उम्र में सरपंच चुने गए थे. वह दो बार सरपंच और एक बार पंचायत समिति सदस्य चुने गये. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज राजस्थान के सीएम के पद पर बैठे हैं.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola