चुनावी समरः राजस्थान, छत्तीसगढ़, एमपी और तेलंगाना चुनाव को लेकर बीजेपी ने कसी कमर, प्रभारियों की नियुक्ति

Published by :Pritish Sahay
Published at :07 Jul 2023 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
चुनावी समरः राजस्थान, छत्तीसगढ़, एमपी और तेलंगाना चुनाव को लेकर बीजेपी ने कसी कमर, प्रभारियों की नियुक्ति

बीजेपी ने चुनावी राज्य राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना के लिए आज यानी शुक्रवार को केंद्रीय प्रभारियों व सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है. इन राज्यों में इस साल के अंत तक चुनाव होने हैं.

विज्ञापन

देश के चार राज्यों में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. बीजेपी ने भी चुनाव को देखते हुए कमर कस ली है. इसी कड़ी में बीजेपी ने चुनावी राज्य राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना के लिए आज यानी शुक्रवार को केंद्रीय प्रभारियों व सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है. बता दें, इन राज्यों में इस साल के अंत तक चुनाव होने हैं. पार्टी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को राजस्थान, वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश माथुर को छत्तीसगढ़, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को मध्य प्रदेश और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को तेलंगाना का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है. 

बीजेपी आलाकमान ने गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल और हरियाणा के कुलदीप बिश्नोई को राजस्थान का सह-प्रभारी बनाया है. वहीं, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया को छत्तीसगढ़ का सह-प्रभारी नियुक्ति किया गया है. पार्टी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को मध्य प्रदेश का और भाजपा महासचिव सुनील बंसल को तेलंगाना का सह-प्रभारी नियुक्त किया है. वहीं, पार्टी के राज्य चुनाव प्रभारी के रूप में नियुक्ति के बाद प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि तेलंगाना में लोगों का रुझान भाजपा के पक्ष में है, हम चुनाव जीतने जा रहे हैं.

गौरतलब है कि प्रत्येक राज्य के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी केंद्रीय प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति करती है. प्रभारी और सह प्रभारी चुनावी राज्यों के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठकें करते हैं, जिसमें चुनावी रणनीति को धार देने और ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करने की रणनीति बनाते हैं. चुनाव के दौरान उम्मीदवारों के चयन में भी उनकी अहम भूमिका होती है.

भाषा इनपुट से साभार

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola