Rajasthan Politics: राजस्थान में सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP, 300 यूनिट फ्री बिजली का दांव
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 28 Jun 2023 10:13 AM
आम आदमी पार्टी ने अशोक गहलोत सरकार पर गंभीर आरोप लगाया. आप के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने कहा, अशोक गहलोत राज्य में भ्रष्टाचार रोकने में नाकाम रहे हैं. उन्होंने आगे कहा, राज्य में अपराध का ग्राफ बढ़ा है. खास कर महिलाओं के खिलाफ हिंसा ने राज्य की छवि धूमिल कर दी है.
राजस्थान में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है. इसको लेकर कांग्रेस, बीजेपी सहित सभी पार्टियां अभी से तैयारी में जुट गयीं हैं. जहां एक ओर अशोक गहलोत की अगुआई में कांग्रेस पार्टी राज्य में फिर से सरकार बनाने का दावा कर रही है, वहीं अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने भी अपना भविष्य तलाशना शुरू कर दिया है.
200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल से राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर गंभीर आरोप लगाया. इसके साथ ही उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा ऐलान कर दिया. उन्होंने कहा, राजस्थान विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी सभी 200 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़ा करेगी.
आप ने अशोक गहलोत सरकार पर लगाया गंभीर आरोप
आम आदमी पार्टी ने अशोक गहलोत सरकार पर गंभीर आरोप लगाया. आप के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने कहा, अशोक गहलोत राज्य में भ्रष्टाचार रोकने में नाकाम रहे हैं. उन्होंने आगे कहा, राज्य में अपराध का ग्राफ बढ़ा है. खास कर महिलाओं के खिलाफ हिंसा ने राज्य की छवि धूमिल कर दी है.
Also Read: अरविंद केजरीवाल बोले, दिल्ली की कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए केंद्र के पास नहीं कोई ठोस योजना
राजस्थान में आप की सरकार आयी, तो मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राजस्थान को लेकर पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि अगर राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है, तो लोगों को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










