Rainfall Updates: राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत के कई हिस्सों में राहत, जानें मौसम का हाल

Published by : Pritish Sahay Updated At : 07 Sep 2025 10:16 PM

विज्ञापन

Rainfall Updates: बारिश का दौर जारी

Rainfall Updates: देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है. हालांकि उत्तर भारत के कई हिस्सों में रविवार को थोड़ी राहत रही. हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में बारिश से राहत रही. पोंग बांध में जलस्तर लगभग दो फुट घटकर 1,392.20 फुट रह गया है. रविवार को सुबह साढ़े 8 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक अमृतसर में 3.7 मिमी, लुधियाना में 2.4 मिमी और पटियाला में 9.2 मिमी बारिश हुई. हरियाणा में भी बारिश से राहत रही. सिरसा में 49.5 मिमी, पानीपत में 10.5 मिमी, मेवात में एक मिमी बारिश दर्ज की गई.

विज्ञापन

Rainfall Updates: देश के कई राज्यों में मानसून पूरी तरह एक्टिव है. कई इलाकों में भीषण बारिश का दौर जारी है. हालांकि रविवार से उत्तर भारत में बारिश की तीव्रता धीमी पड़ी है जिससे पंजाब और हिमाचल प्रदेश सहित कई हिस्सों को राहत मिली है. इन राज्यों में बारिश और बाढ़ के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. हजारों लोग विस्थापित होकर राहत शिविरों में रह रहे हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर भारत के कुछ इलाकों में भीषण बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. राजस्थान में भी भारी से बहुत भारी वर्षा जारी है. रविवार को राज्य के कुछ हिस्सों में भयंकर बारिश हुई.

राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी

मौसम कार्यालय जयपुर के मुताबिक राज्य के दक्षिणी भाग में बना कम दबाव का क्षेत्र तीव्र होकर डिप्रेशन में बदल गया है, जिसके प्रभाव से बीते 24 घंटों के दौरान दक्षिणी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की गई. जालौर जिले के सांचौर में सबसे ज़्यादा 210 मिमी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग ने कहा कि बाड़मेर, जालौर और जैसलमेर जिलों में सोमवार को भी भारी बारिश जारी रह सकती है.

कई इलाकों में जारी रहेगी बारिश

रविवार को हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई. मनाली में शनिवार शाम से 24.2 मिमी बारिश हुई, जो राज्य में सबसे अधिक है. मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में तीन पुलिसकर्मियों को ले जा रही एक कार बारिश के चलते पुल से फिसलकर उफनती क्षिप्रा नदी में गिर गई. रविवार को पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश हुई, लेकिन पिछले दिनों की तुलना में बारिश की मात्रा कम रही. पंजाब इस साल मानसून से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक रहा है, जहां सतलुज, ब्यास और रावी नदियों और मौसमी नालों के उफान के कारण सैकड़ों गांव जलमग्न हो गए हैं. बाढ़ के कारण बंद किए गए सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय आठ सितंबर से छात्रों के लिए फिर से खुल जाएंगे.

दिल्ली में हो सकती है कल बारिश

रविवार को दिल्ली-एनसीआर के अधिकतर इलाकों में मौसम शुष्क रहा. कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई. रिज क्षेत्र में सुबह 8.30 बजे तक 5.7 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि मयूर विहार और पीतमपुरा में 16 मिमी और 1.5 मिमी बारिश दर्ज की गई. अधिकारियों ने बताया कि सुबह आठ बजे पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर 205.56 मीटर दर्ज किया गया. आईएमडी ने सोमवार को दिल्ली में गरज और चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है.

पंजाब हरियाणा में बारिश से रही राहत

पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश में रविवार को बारिश से काफी हद तक राहत रही. अधिकारियों ने बताया कि पोंग बांध में जलस्तर लगभग दो फुट घटकर 1,392.20 फुट रह गया है. रविवार को सुबह साढ़े 8 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक अमृतसर में 3.7 मिमी, लुधियाना में 2.4 मिमी और पटियाला में 9.2 मिमी बारिश हुई. फरीदकोट, पठानकोट और फिरोजपुर में भी बारिश हुई. वहीं पड़ोसी राज्य हरियाणा में सिरसा में 49.5 मिमी, पानीपत में 10.5 मिमी, मेवात में एक मिमी, अंबाला में 12.1 मिमी और हिसार में 14.6 मिमी बारिश हुई. (इनपुट भाषा)

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola