Rain Warning: 17 और 18 फरवरी बारिश और बर्फबारी, गरज-चमक के साथ बौछार, मौसम की करवट

फिर करवट ले सकता है मौसम
Rain Warning: पश्चिमी हिमालयी इलाकों में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस आ सकता है. इसके कारण 17 और 18 फरवरी को मौसम का मिजाज बदल सकता है. आईएमडी का अनुमान है कि जम्मू कश्मीर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का एक नया दौर शुरु हो सकता है. कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है.
Rain Warning: 17 और 18 फरवरी को मौसम अचानक करवट ले सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार कई राज्यों में बारिश, बर्फबारी और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी इलाकों में ताजा हिमपात हो सकती है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे और ठंड बढ़ सकती है. तेज हवाओं और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है. मौसम में बदलाव के कारण कुछ इलाकों में तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का असर थोड़ा बढ़ेगा. आईएमडी के मुताबिक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी इलाके में छिटपुट बारिश और बर्फबारी और उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है. कई इलाकों में गरज के साथ बारिश की संभावना है.
उत्तर भारत के कई राज्यों में बदल सकता है मौसम
भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि 17 और 18 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. 18 और 19 फरवरी को मध्य प्रदेश में आंधी-तूफान चल सकती है. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. 16 और 17 फरवरी को निकोबार द्वीप समूह में और 18 और 19 फरवरी को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है.
राजस्थान में अगले सप्ताह हल्की बारिश की संभावना
एक नये पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले सप्ताह राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है. जयपुर के मौसम विज्ञान केंद्र के प्रवक्ता ने कहा कि राज्य में अगले दो-तीन दिन मौसम शुष्क रह सता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण 17 और 18 फरवरी को राज्य में कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं, राज्य में आगामी तीन-चार दिन तापमान में आंशिक रूप से बढ़ोतरी होने की संभावना है.
कितना रहेगा न्यूनतम तापमान?
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और उसके बाद उत्तर पश्चिम इंडिया में 2 से 3 डिग्री सेल्लियस की गिरावट की संभावना है. वहीं अगले 24 घंटों में पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं और उसके बाद धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है. अगले पांच से छह दिनों के बाद महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




