Rain Alert : आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग का आया अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
Weather Forecast

Weather Forecast

Rain Alert : दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना मौसम विभाग के द्वारा व्यक्त की गई है. हिमाचल में ओलावृष्टि को लेकर ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है. जानें मौसम का हाल.

विज्ञापन

Rain Alert : मौसम विभाग ने दिल्ली में रविवार को गरज के साथ छीटें पड़ने तथा बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. दिल्ली-एनसीआर को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में हल्की बारिश, तेज हवाएं और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान लगाया है. इन मौसमी बदलावों से तापमान में अस्थायी रूप से कमी आने की उम्मीद है. इससे इस क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.

हिमाचल प्रदेश में होगी बारिश

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर, शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा और चंबा जिलों में नौ मई तक आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है. इसके लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है.

राजस्थान में होगी बारिश

राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत अनेक इलाकों में शनिवार शाम तेज आंधी आई. उसके बाद हल्की बारिश हुई, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कई भागों में मेघगर्जन के साथ आंधी बारिश आगामी एक सप्ताह के दौरान जारी रहने की संभावना है. इससे अधिकतम तापमान में गिरावट होगी तथा लोगों को भीषण गर्मी से राहत रहेगी.

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में 5 से 7 मई के दौरान तीव्र मेघ गर्जन होने, 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने व मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है. जबकि 6-7 मई को बाड़मेर, जालोर व आसपास के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी होने की संभावना है.

अब झारखंड में बढ़ेगा तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि रविवार के बाद धीरे-धीरे मौसम में फिर बदलाव आएगा. अधिकतम तापमान में वृद्धि होने से गर्मी बढ़ सकती है. छह मई के बाद तापमान में थोड़ी वृद्धि होने की संभावना है. शनिवार को  प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई जिससे तापमान में कमी देखने को मिल रहा है.

बिहार के इन जिलों में बारिश हो सकती है

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जैसे पूर्वी और दक्षिण बिहार के जिलों में बारिश देखने को मिल सकती है. यहां मूसलाधार बारिश और ठनका गिरने की संभावना व्यक्त की गई है. वहीं, अन्य जिलों में छिटपुट बारिश की संभावना है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola