Rain Alert : राजस्थान में अगले कुछ दिन चलेगी आंधी, मौसम विभाग का आया अलर्ट

rajasthan weather
Rain Alert : राजस्थान के कई इलाकों में बारिश देखने को मिली. इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई. जानें अगले सप्ताह कैसा रहने वाला है मौसम का हाल?
Rain Alert : राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आ रहा है. इससे प्रदेश के अनेक इलाकों में हल्की बारिश हुई और तापमान में गिरावट आने से लोगों को राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कई भागों में मेघगर्जन के साथ आंधी बारिश आगामी एक सप्ताह के दौरान जारी रहने की संभावना है. इससे अधिकतम तापमान में गिरावट होगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत रहेगी.
अलवर व जोधपुर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश
मौसम विभाग (आईएमडी) के जयपुर केंद्र के अनुसार शनिवार सुबह तक पिछले 24 घंटे की अवधि में अलवर व जोधपुर जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हुई. सर्वाधिक बारिश भोपालगढ़ (जोधपुर) में 10 मिलीमीटर दर्ज की गई. इसके अलावा टोंक सहित कई जिलों में मेघ गर्जन व बादल छाए रहे तथा तेज हवा चली. इसने बताया कि इस दौरान राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है.
उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
उत्तर भारत में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पहुंच चुका है, जिससे मौसम में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है. इसके असर से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के आसपास कई छोटे-छोटे चक्रवाती परिसंचरण बन गए हैं. खासतौर पर दक्षिण पंजाब, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी हरियाणा के मिलन बिंदु पर एक प्रमुख चक्रवाती प्रणाली बनी हुई है. यह प्रणाली ऊपरी हवा में मौजूद ट्रफ से मिलकर और ज्यादा सक्रिय हो गई है. इस कारण बीते 24 घंटों में उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश और गरज-चमक वाले तेज़ तूफान देखने को मिले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










