Rain Alert: नवरात्रि-दशहरा ही नहीं पूरे अक्टूबर होगी भारी बारिश, IMD अलर्ट जारी, देखें अगले 6 दिनों की वेदर रिपोर्ट

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 02 Oct 2024 6:45 AM

विज्ञापन

Weather Forecast

Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया, मध्य, दक्षिणी प्रायद्वीपीय और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में अक्टूबर से दिसंबर तक सामान्य से अधिक वर्षा होने का अनुमान है.

विज्ञापन

Rain Alert: आईएमडी ने बताया कि मध्य भारत और उससे सटे दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर, अक्टूबर में देश के ज्यादातर भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है. आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि अक्टूबर से दिसंबर तक मानसून बाद (उत्तर-पूर्वी मानसून) मौसम के दौरान पांच मौसम संबंधी उपखंडों – तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक को शामिल करते हुए दक्षिणी प्रायद्वीप में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है.

अक्टूबर के दौरान देश के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान

आईएमडी का अनुमान है कि इस क्षेत्र में 334.13 मिलीमीटर के दीर्घावधि औसत से 112 प्रतिशत अधिक वर्षा हो सकती है. उसने अनुमान जताया कि मध्य भारत के कई हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में भी सामान्य से अधिक वर्षा होने का अनुमान है. हालांकि, उत्तर-पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों, पूर्वोत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों और देश के सुदूर दक्षिणी हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान है. आईएमडी ने कहा कि स्थानिक वितरण से पता चलता है कि अक्टूबर के दौरान देश के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है.

दो अक्टूबर को इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार दो अक्टूबर को बिहार, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, नगालैंड और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है.

3 अक्टूबर को इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 3 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश और असम में भारी से बहुत अधिक भारी बारिश होने की संभावना है. जबकि बिहार, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भारी बारिश होने की संभावना है.

4 अक्टूबर को इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 4 अक्टूबर को मध्य प्रदेश, बिहार, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, नगालैंड और तमिलनाडु में भारी बारिश होने की संभावना है.

5 अक्टूबर को इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 5 अक्टूबर को असम, नगालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में भारी बारिश होने की संभावना है.

6 अक्टूबर को इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 6 अक्टूबर को भी असम, नगालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में भारी बारिश होने की संभावना है.

7 अक्टूबर को इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 7 अक्टूबर को असम और मेघालय में भारी बारिश होने की संभावना है. देश के अन्य हिस्सों में बारिश की कोई संभावना नहीं है.

अगले 4 दिनों तक झारखंड में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक झारखंड के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है. 2 से 4 अक्टूबर तक राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. जबकि 5 अक्टूबर को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola