Rain Alert: अगले 24 घंटों में आफत की बरसात, इस राज्यों में बारिश का तांडव, गरज चमक के साथ होगी बौछार
Published by : Pritish Sahay Updated At : 03 Aug 2025 7:12 PM
Rain Alert
Rain Alert: देश के कई हिस्सों में मानसून की जोरदार बारिश हो रही है. भारत मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे के अंदर कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक 3 अगस्त को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और बिहार समेत कई जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है.
Rain Alert: देश के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी है. भारत मौसम विभाग का अनुमान है कि पूर्वोत्तर और आसपास के पूर्वी भारत में अगले 7 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, उत्तरी बिहार बारिश की संभावना है. आईएमडी का अनुमान है कि तमिलनाडु, केरल में अगले 6 से 7 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा मध्य भारत में अगले 6 से 7 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी संभावना है.
राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी
राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी है. इस साल राज्य में मानसून मेहरबान है. कई इलाकों में घनघोर बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार जुलाई माह में राज्य में औसत से 77 फीसदी अधिक बारिश हुई है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार उत्तर-पूर्वी राजस्थान के भरतपुर और जयपुर के कुछ भागों में 3 से 6 अगस्त के दौरान मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.
दिल्ली में बारिश, रोड़ रास्ते भरा पानी
दिल्ली में रविवार सुबह भारी बारिश हुई. बारिश के कारण देवली, पंचकुइयां रोड, मोती बाग, आईटीओ, मुखर्जी नगर और पुल प्रह्लादपुर समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में शनिवार रात से रविवार सुबह तक कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हुई. शनिवार रात साढ़े ग्यारह बजे से देर रात ढाई बजे तक मयूर विहार इलाके में सबसे ज्यादा 27 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को दिन में बारिश कम रही लेकिन देर शाम तक यह तेज हो गई.
बिहार में भारी बारिश से नदियां उफान पर
बिहार में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश के कारण कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. मौसम विभाग के मुताबिक दो अगस्त से अब तक पटना, बांका, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, गयाजी, जहानाबाद, कैमूर, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, नालंदा और वैशाली समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. रविवार को राज्य की राजधानी पटना में लगातार बारिश के बाद कई प्रमुख सड़कें और कई निचले इलाके जलमग्न हो गए. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए पटना, गयाजी, जमुई, औरंगाबाद, खगड़िया, बांका, वैशाली, समस्तीपुर, शेखपुरा, लखीसराय, पूर्वी चंपारण, अरवल, पश्चिमी चंपारण और नवादा समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
गुवाहाटी में अगले दो-तीन दिन भारी बारिश के आसार
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो-तीन दिन में गुवाहाटी शहर के विभिन्न हिस्सों में गरज एवं चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जाहिर किया है. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि आने वाले दिनों में शहर के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है.
अरुणाचल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
अरुणाचल प्रदेश के कई जिलों में अगले 24 घंटों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी की ओर से जारी पूर्वानुमान में पूर्वी कामेंग, लोअर सियांग और पक्के केसांग जिलों में बारिश की संभावना है.
केरल में भारी बारिश की आशंका
केरल में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है, जिसके कारण भारत मौसम विज्ञान विभाग ने छह अगस्त तक कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इससे पहले शनिवार को दक्षिण तमिलनाडु और मन्नार की खाड़ी के ऊपर 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती हवाओं का एक क्षेत्र विकसित हो गया है, जिसके कारण अगले पांच दिनों तक केरल के विभिन्न हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की आशंका है. मौसम विभाग ने राज्य के चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










