Rain Alert: 31 अक्टूबर से लेकर 1,2 नवंबर तक भयंकर बारिश, तूफान मोंथा का प्रकोप, बिजली गिरने की संभावना

Published by : Pritish Sahay Updated At : 30 Oct 2025 3:59 PM

विज्ञापन

Rain Alert

Rain Alert: मौसम विभाग का अनुमान है कि चक्रवाती तूफान मोंथा के कारण अगले 3 से 4 दिनों तक देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. बिहार, झारखंड, यूपी, सिक्किस, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. इसके साथ कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

विज्ञापन

Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न गंभीर चक्रवाती तूफान मोंथा का भयंकर असर कई राज्यों में नजर आ रहा है. झारखंड, बिहार, ओडिशा, सिक्किम, यूपी समेत कई और राज्यों में तूफानी बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक पूर्व-मध्य अरब सागर पर दबाव का क्षेत्र अभी भी बना हुआ है. आईएमडी के मुताबिक 31 अक्टूबर को बिहार में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 31 अक्टूबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है.

नये पश्चिमी विक्षोभ की हो सकती है दस्तक

मौसम विभाग के मुताबिक एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है. इसके लगभग उत्तर की ओर पूर्वी मध्य प्रदेश और आस-पास के उत्तरी छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने और अगले 24 घंटों के दौरान एक कम दबाव वाले क्षेत्र में कमजोर होने की संभावना है. एक नया पश्चिमी विक्षोभ 3 नवंबर 2025 से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है. बदल रही मौसमी प्रणालियों के कारण कई राज्यों में मौसम के करवट लेने की संभावना है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बिजली गिरने की संभावना

30 अक्टूबर को तेलंगाना में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है. हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है. 30 अक्टूबर से 2 और 3 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में और 2 और 3 नवंबर को रायलसीमा में बिजली गिरने की संभावना है. 30 अक्टूबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में तेज हवाएं चलने की संभावना है. यहां हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है.

पूर्वी और मध्य भारत भारी बारिश की संभावना

30 अक्टूबर को पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. गरज के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, 30 और 31 अक्टूबर को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और 31 अक्टूबर को बिहार में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. 31 अक्टूबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है. 30 अक्टूबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज और तेज हवाओं के साथ आंधी, अगले 2 से 3 दिनों के दौरान पूर्वी भारत, 30 और 31 अक्टूबर को विदर्भ और छत्तीसगढ़ में गरज और बिजली के साथ आंधी चलने की संभावना है.

पश्चिम भारत बारिश की संभावना

30 और 31 अक्टूबर को कोंकण और गोवा में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. गरज के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. 30 अक्टूबर से 1 नवंबर के दौरान गुजरात में भारी बारिश की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक अगले 4 दिनों के दौरान गुजरात, अगले 2 दिनों के दौरान महाराष्ट्र में गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है.

पूर्वोत्तर भारत गरज के साथ छींटे की संभावना

31 अक्टूबर और 1 नवंबर को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और 31 अक्टूबर को नागालैंड में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. गरज के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है. अगले 3 दिनों के दौरान इस क्षेत्र में गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है.

उत्तर-पश्चिम भारत में भारी बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक 30 और 31 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश, कई स्थानों पर गरज के साथ भारी बारिश की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से 3 से 5 नवंबर के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. 30 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बिजली और तेज हवा चलने की संभावना है. कई इलाकों में गरज चमक के साथ तेज हवा और भारी बारिश हो सकती है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola