17,18,19,20,21,22 अक्टूबर तक भयंकर बारिश की संभावना, गरज के साथ पड़ सकते हैं छींटे, तूफान की आशंका
Published by : Pritish Sahay Updated At : 17 Oct 2025 6:32 AM
Rain Alert: गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना
Rain Alert: मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में पूर्वोत्तर मानसून की दस्तक हो गई है. आईएमडी का अनुमान है कि अगले सात दिनों तक कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल के कई इलाकों में गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.
Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की 16 अक्टूबर को पूरे देश से विदाई हो गई है. वहीं, दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में पूर्वोत्तर मानसून की दस्तक इसी दिन से हो गई है. कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है. आईएमडी के मुताबिक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल के कई इलाकों में गुरुवार (16 अक्टूबर) को जोरदार बारिश हुई. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है. साथ ही, आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधि में इजाफा होने की संभावना है.
बीते 24 घंटों में कई इलाकों में जोरदार बारिश (Heavy Rain)
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दक्षिण भारत के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हुई. 7 से 20 सेमी बारिश दर्ज की गई. कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हुई. उत्तर-पूर्वी मानसून की एंट्री के साथ कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल-माहे में जोरदार बारिश हुई.
कैसा बना हुआ है मौसमी सिस्टम?
मौसम विभाग के मुताबिक कोमोरिन क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. यह मध्य क्षोभमंडल स्तर तक फैला हुआ है. वहीं दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत, दक्षिण और उससे सटे मध्य बंगाल की खाड़ी के निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हवाएं चल रही हैं. एक ऊपरी साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिण-पूर्व अरब सागर और उससे सटे लक्षद्वीप क्षेत्र के ऊपर निचले और मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों पर बना हुआ है. आईएमडी के मुताबिक इसके असर से 18 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पूर्वी अरब सागर और केरल-कर्नाटक तटों से दूर लक्षद्वीप क्षेत्र में एक निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना है. आने वाले समय में यह एक डिप्रेशन में बदल सकता है. मौसमी सिस्टम में बदलाव के कारण कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है.
दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में गरज के साथ छींटे (Heavy Rain Alert)
मौसम विभाग के मुताबिक 16 से 22 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों पर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. 17 से 19 अक्टूबर के दौरान लक्षद्वीप, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक; 17 अक्टूबर को तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में भारी बारिश की संभावना है. 17 अक्टूबर को तमिलनाडु, केरल और माहे और लक्षद्वीप में बहुत भारी बारिश की संभावना है. अगले 5 दिनों तक इस क्षेत्र में बिजली के साथ गरज के साथ तूफान आने की संभावना है.
पूर्वी भारत और पश्चिम भारत में तूफान की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक 18 से 20 अक्टूबर के दौरान कोंकण और गोवा तथा मध्य महाराष्ट्र में बिजली कड़कने के साथ तूफान आने की संभावना है.
मछुआरों के लिए चेतावनी जारी
आईएमडी ने खराब मौसम को देखते हुए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है. आईएमडी के मुताबिक 17 से 21 अक्टूबर के दौरान लक्षद्वीप, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र, 17 से 21 अक्टूबर के दौरान केरल तट के साथ और उसके आसपास, 17 से 21 अक्टूबर के दौरान कर्नाटक तट के साथ और उसके आसपास के इलाकों में न जाने की सलाह दी है. आईएमडी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में हलचल तेज है. 17 अक्टूबर को तमिलनाडु तट और उससे सटे दक्षिणी आंध्र प्रदेश तटों पर तेज हवा चल सकती है. 21 अक्टूबर तक मन्नार की खाड़ी और 20 अक्टूबर को दक्षिणी बंगाल की खाड़ी के कुछ दक्षिणी भागों में मछुआरों को न जाने की सलाह दी गई है.
इसे भी पढ़ें: Cyclone Alert: अरब सागर में हलचल, 20 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान की संभावना, इन राज्यों में भयंकर बारिश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










