Rain Alert: तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी, 7 राज्यों में अलर्ट, जानिए पूर्व से लेकर उत्तर भारत का मौसम

Published by : Pritish Sahay Updated At : 11 Feb 2025 6:30 AM

विज्ञापन

Rain Alert

Rain Alert: पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी अफगानिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में है. एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिण पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर है. वहीं, पूर्वोत्तर बांग्लादेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. इसके कारण देश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव आ सकता है.

विज्ञापन

Rain Alert: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है. उत्तर भारत के इलाकों में अभी भी सर्दी पड़ रही है. न्यूनतम तापमान दहाई अंक के नीचे है. वहीं पूर्वी भारत के कुछ राज्यों में बारिश की दस्तक होने वाली है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिल्ली में मौसम इस सप्ताह शुष्क रहेगा. यूपी के कई इलाकों में कोहरा छा सकता है. राजस्थान में न्यूनतम तापमान में आने वाले दिनों में इजाफा हो सकता है. आने वाले एक दो दिनों में देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य भागों में न्यूनतम तापमान में हल्का इजाफा हो सकता है.

देश में मौसमी सिस्टम

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी अफगानिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में है. एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिण पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर है. वहीं, पूर्वोत्तर बांग्लादेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. इसके कारण देश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव आ सकता है. रविवार को सिक्किम और जम्मू कश्मीर में छिटपुट हल्की बारिश हुई. हालांकि अन्य हिस्से शुष्क रहे. जबकि पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री का इजाफा दर्ज किया है.

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल गया है. अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा है और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम. रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में धूप खिली रही. जिसके कारण अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री अधिक है. वहीं, न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन दिल्ली में मौसम का ऐसा ही मिजाज रह सकता है. आईएमडी के मुताबिक मौसम में अभी कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में बढोतरी होने की संभावना है.

उत्तर प्रदेश में शुष्क रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक ठंड में कमी आ सकती है. इससे पहले रविवार को कई इलाकों में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में हल्का कोहरा छा सकता है. 12 से 15 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा.

इन राज्यों में बारिश के आसार

स्काई मेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक आज देश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है. पश्चिम बंगाल से लेकर सिक्किम में बारिश हो सकती है. इसके असाला असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 11 और 12 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की तीव्रता बढ़ सकती है. कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना है.

Also Read: Delhi Weather: दिल्ली में इस दिन से बढ़ने लगेगा तापमान, इस सप्ताह बारिश की संभावना नहीं, जानें ताजा अपडेट

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola