Rain Alert: अगले 48 घंटों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी, 17 से 21 फरवरी तक IMD का अलर्ट

Published by : Pritish Sahay Updated At : 17 Feb 2025 4:20 PM

विज्ञापन

Rain Alert

Rain Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 17 से 21 फरवरी के बीच देश के कई इलाकों में बारिश की संभावना है. इसके कारण पहाड़ों से लेकर मैदान तक तापमान में गिरावट आ सकती है.

विज्ञापन

Rain Alert: देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. पूर्वोत्तर भारत में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. एक नया पश्चिमी विक्षोभ 18 फरवरी की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक्टिव हो सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि इसके कारण उत्तरी और पूर्वोत्तर भारत समेत कई और इलाकों का मौसम बदलेगा. अगले 48 घंटों में कई हिस्सों में बारिश की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक बिहार, झारखंड, पूर्वोत्तर भारत और मध्य उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने 19 और 20 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, गंगा के मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है.

एक्टिव होने वाला है नया पश्चिमी विक्षोभ

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस फिलहाल मध्य क्षोभमंडल में एक ट्रफ के रूप में मौजूद है. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह अभी 3.1 किमी की ऊंचाई पर 71° पूर्व देशांतर और 33° उत्तर अक्षांश के उत्तर में स्थित है. वहीं हरियाणा और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है. उप-उष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम उत्तर पश्चिम भारत के ऊपर 12.6 किमी की ऊंचाई पर 120 नॉट की गति से प्रभावी हो रहा है. साथ ही पूर्वोत्तर असम के ऊपर एक और चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इन सबके अलावा कल यानी मंगलवार (18 फरवरी) को एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में प्रवेश कर सकता है.

17 से 20 फरवरी तक कैसा रहेगा मौसम

फरवरी महीने के दूसरे सप्ताह में ही उत्तर, पूर्वोत्तर और मध्य भारत मौसम का मिजाज बदल गया है. अधिकतर इलाकों में अधिकतम तापमान बढ़ रहा है. न्यूनतम तापमान भी दहाई अंक के ऊपर पहुंच गया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई अहम बदलाव नहीं होने की संभावना है. इसके बाद अगले तीन दिनों के दौरान धीरे-धीरे करीब 2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा होगा. आईएमडी के मुताबिक अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है.

अगले तीन दिनों में दिल्ली एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

  • 17 फरवरी- मौसम विभाग के मुताबिक 17 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. शाम तक उत्तर-पश्चिम दिशा से हवा की रफ्तार 10 किमी प्रति घंटे से कम रहने की संभावना है. इसके बाद रात के दौरान उत्तर दिशा से हवा की गति 6 किमी प्रति घंटे से कम हो जाएगी.
  • 18 फरवरी- आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.
  • 19 फरवरी- आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, शाम को आसमान आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. देर रात को बहुत हल्की बारिश की संभावना है. दिल्ली में अधिकतम 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
  • 20 फरवरी- आसमान में बादलों का डेरा रहेगा. सुबह के समय बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है. दिन में तेज हवा चल सकती है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

अगले 24 घंटों के दौरान कहां होगी बारिश

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दक्षिण हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. इसके अलावा गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है. 18 फरवरी को बिहार, झारखंड, पूर्वोत्तर भारत और मध्य उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है. 19 और 20 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश हो सकता है. इस दौरान गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है.

Also Read: सावधान! बदल जाएगा मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया अलर्ट

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola