ePaper
Live Updates

Rail Roko Andolan: अंबाला में पटरी पर बैठै किसान, गाजियाबाद में रोकी गयी 'उत्कल एक्सप्रेस'

Updated at : 18 Feb 2021 11:17 PM (IST)
विज्ञापन
Rail Roko Andolan: अंबाला में पटरी पर बैठै किसान, गाजियाबाद में रोकी गयी 'उत्कल एक्सप्रेस'

Rail Roko Andolan, Farmers Protest, Kisan Andolan News: केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों (Farm laws) को लेकर बीते ढाई महीनों से अधिक वक्त से दिल्ली की सीमाओं पर विरोध कर रहे किसान संगठन आज देश भर में ट्रेनों का चक्का जाम किया है. 12 बजे से शुरू हुआ यह चक्का जाम आंदोलन शाम 4 बजे तक चलेगा. 'रेल रोको' अभियान के तहत भारतीय रेलवे ने रेलवे सुरक्षा विशेष बल (RPSF) की 20 अतिरिक्त कंपनियां तैनात की है. सबसे बड़ी बात यह है कि रेलवे की ओर से खास तौर पर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में चप्पे-चप्पे पर ये सुरक्षा बल तैनात किये गये हैं. संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने कृषि कानूनों को निरस्त किये जाने की मांग को लेकर पिछले सप्ताह ‘रेल रोको' अभियान की घोषणा की थी.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
11:17 PM. 18 Feb 2111:17 PM. 18 Feb

किसानों का राष्ट्रव्यापी ‘रेल रोको’ आंदोलन, रेलवे ने बताया ‘नगण्य’ असर

कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठनों ने आज चार घंटे के लिए देशभर में ‘रेल रोको’ आंदोलन किया. वहीं, रेलवे ने कहा कि ट्रेन सेवाओं पर इस आंदोलन का नगण्य असर रहा, हालांकि अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर कई ट्रेनों को स्टेशनों पर ही रोक दिया. पंजाब और हरियाणा में किसान अनेक स्थानों पर रेल पटरियों पर बैठ गये जिससे कुछ मार्गों पर रेलगाड़ियों का सामान्य आवागमन प्रभावित हुआ. उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक में भी कुछ स्थानों पर प्रदर्शन हुए. हालांकि, कई राज्यों में यह नाममात्र का ही आंदोलन रहा. ‘रेल रोको’ आंदोलन का आह्वान करने वाले संयुक्त किसान मोर्चे ने कहा कि ट्रेनों को रोकने का आंदोलन ‘शांतिपूर्ण एवं सफल’ रहा.

11:17 PM. 18 Feb 2111:17 PM. 18 Feb

रांची में रेल रोको अभियान का कोई असर नहीं

केंद्रीय संयुक्त किसान मोर्चा का रेल रोको आंदोलन रांची में पूरी तरह असफल रहा. रांची के नामकुम स्टेशन पर कुल जमा 10 मिनट तक वाम मोर्चा के कार्यकर्ता मालगाड़ी रोकने में कामयाब रहे. इसी दौरान सभी पटरी पर आए. फोटो खिंचवाकर चल दिए. रांची रेल मंडल के सीपीआरओ नीरज कुमार ने बताया कि रांची रेल मंडल में आने वाली एक भी पैसेंजर गाड़ी प्रभावित नहीं हुई. सभी गाड़ियां समय से रांची स्टेशन आई और समय से खुली. किसी ट्रेन के परिचालन में किसी प्रकार की कोई बाधा नहीं हुई. आरपीएफ को कहीं भी बल का प्रयोग नहीं करना पड़ा.

11:17 PM. 18 Feb 2111:17 PM. 18 Feb

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर बरसाए फूल

उत्तर प्रदेश के मोदीनगर में भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने पुलिस कर्मियों पर फूलों की पंखुड़ियों की बौछार की और किसानों के ‘रेल रोको’ विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्हें मिठाई खिलाई. पुलिस ने बीकेयू सदस्यों से अपील की कि वे अपना आंदोलन समाप्त करें.

11:17 PM. 18 Feb 2111:17 PM. 18 Feb

हम खेती भी करेंगे और आंदोलन भी : राकेश टिकैत

हरियाणा के खरक पुनिया में भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार यह गलतफहमी में न रहे कि किसान फसलों की कटाई के लिए वापस चले जायेंगे. अगर सरकार ज्यादा दबाव बनायेगी तो हम अपनी फसलों को जला देंगे. सरकार ये न सोचे के यह विरोध प्रदर्शन दो महीने में खत्म हो जायेगा. हम खेती और आंदोलन साथ-साथ करेंगे.

2:37 PM. 18 Feb 212:37 PM. 18 Feb

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर रोकी गयी उत्कल एक्सप्रेस

किसानों के रेल रोको आंदोलन के कारण ओडिशा की पुरी से उत्तराखंड के हरिद्वार तक जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया है. क्योंकि किसानों ने मोदीनगर रेलवे स्टेशन पर रेल पटरियों को जाम कर कर दिया है.

2:37 PM. 18 Feb 212:37 PM. 18 Feb

अंबाला में पटरियों पर बैठे किसान

हरियाणा में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने अपने देशव्यापी ‘रेल रोको’ आंदोलन के दौरान अंबाला में आंदोलनकारी किसानों ने रेल पटरियों को जाम कर दिया है. कृषि कानूनों के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन कर रहे हैं.

11:17 PM. 18 Feb 2111:17 PM. 18 Feb

यूपी में शांतिपूर्ण चल रहा है किसान आंदोलन

यूपी के एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा कि यूपी में ‘किसान आंदोलन’ शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है. कही से भी कानून-व्यवस्था की स्थिति में कोई गड़बड़ी की सूचना नहीं है. ‘रेल रोको’ आंदोलन भी शांतिपूर्ण चल रहा है. हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसानों की आड़ में कोई असामाजिक तत्व शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन को बर्बाद न करें. पुलिस ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है.

2:37 PM. 18 Feb 212:37 PM. 18 Feb

25 ट्रेनों पर पड़ा रेल रोको आंदोलन का असर

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का रेल रोको अभियान जारी है. रेलवे पर इसका खासा असर नहीं पड़ा है. रेलवे ने बताया है कि कुल 25 ट्रेनों पर रेल रोको आंदोलन का असर हुआ है.

2:37 PM. 18 Feb 212:37 PM. 18 Feb

हरियाणा में रैलवे ट्रैक पर किसानों का प्रदर्शन

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के देशव्यापी रेल रोको आंदोलन का असर हरियाणा के हरियाणा में भी दिख रहा है. हरियाणा के पलवल में कानूनों के खिलाफ अपने देशव्यापी ‘रेल रोको’ आंदोलन के तहत रेलवे ट्रैक को जाम कर प्रदर्शन किया, मौके पर सुरक्षा कर्मी मौजूद हैं.

2:37 PM. 18 Feb 212:37 PM. 18 Feb

जम्मू में किसानों का प्रदर्शन

कृषि आंदोलन के खिलाफ विरोध कर रहे किसानों ने आज रेल रोको अभियान के तहत जम्मू-कश्मीर में किसान यूनाइटेड-किसान मोर्चा के तत्वावधान में 4 घंटे राष्ट्रव्यापी ‘रेल रोको’ कर रहे हैं. इसके तहत जम्मू के चन्नी हिमत क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर किसानों ने प्रदर्शन किया.

2:37 PM. 18 Feb 212:37 PM. 18 Feb

दिल्ली, पंजाब में दिख रहा रेल रोको आंदोलन का असर

किसानों के रेल रोको अभिायान का असर दिल्ली में भी दिख रहा है. दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन बंद किये गये हैं. दिल्ली के आसपास भी किसान रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन कर रहे हैं और रेल को रोकने की तैयारी कर रहे हैं. अंबाला में भी काफी संख्या में किसान रेल पटरियों पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं.

2:37 PM. 18 Feb 212:37 PM. 18 Feb

पटना में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रोकी ट्रेन

बिहार में जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के कार्यकर्ताओं पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन पर कृषि कानूनों के खिलाफ ‘रेल रोको’ आंदोलन कर रहे हैं. इसे देखते हुए यहां पर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है

2:37 PM. 18 Feb 212:37 PM. 18 Feb

नांगलोई रेलवे स्टेशन पर बढ़ी सुरक्षा

कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध कर रहे किसानों ने आज चार घंटे का रेल रोको आंदोलन की घोषणा की है. इसे देखते हुए दिल्ली के नांगलोई रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया है.

2:37 PM. 18 Feb 212:37 PM. 18 Feb

गाजियाबाद जंक्शन पर बढ़ी सुरक्षा

कृषि कानूनो के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान आज देश भर में चक्का जाम करेंगे. इसे देखते हुए रेलवे ने सुरक्षा बढ़ा दी है. गाजियाबाद जंक्शन पर भी काफी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है.

2:37 PM. 18 Feb 212:37 PM. 18 Feb

पश्चिम बंगाल में किसान आंदोलन के विस्तार पर बोले टिकैत

किसान आंदोलन के पश्चिम बंगाल में विस्तार को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि वहां उनकी फसल एमएसपी पर नहीं बेची जा रही है. हमें चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है. हम वहां के किसानों से बात करेंगे.

2:37 PM. 18 Feb 212:37 PM. 18 Feb

पलवल रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

हरियाणा में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों द्वारा बुलाये गये 4 घंटे लंबे देशव्यापी ‘रेल रोको’ के आह्वान के मद्देनजर पलवल रेलवे स्टेशन पर आज भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है.

2:37 PM. 18 Feb 212:37 PM. 18 Feb

शांतिपूर्ण होगा रेल रोको आंदोलन : राकेश टिकैत

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि आज रेल रोको आंदोलन दोपहर 12 बजे शुरू होगा और दोपहर 3-4 बजे तक चलेगा. ट्रेनें वैसे भी थम नहीं रही हैं. यह शांति से किया जाएगा. हम उन यात्रियों को पानी, दूध, लस्सी और फल प्रदान करेंगे, जो फंसे हुए पाए जाएंगे.साथ ही उन्हें हम उन्हें अपने मुद्दे बताएंगे.

2:37 PM. 18 Feb 212:37 PM. 18 Feb

पंजाब हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हो सकता है ज्यादा असर

उत्तरी रेलवे के सूत्रों ने कहा कि वे उम्मीद कर रहे हैं कि ‘रेल रोको’ आंदोलन पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में केंद्रित होगा. एक अधिकारी ने कहा, ‘‘रेल रोको अभियान के मद्देनजर रेलगाड़ियों की आवाजाही पर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है. एक बार जब हमें विरोध की स्थिति की तस्वीर मिल जाती है तो संवेदनशील स्थानों की पहचान हो जाती है, तो हम कार्रवाई की योजना बनाएंगे. हमारे पास लगभग 80 रेलगाड़ियां हैं जो संभावित संवेदनशील क्षेत्रों से गुजरती हैं और उनमें से ज्यादातर दोपहर 12 बजे से पहले ही गुजर जाती है.

9:09 AM. 18 Feb 219:09 AM. 18 Feb

बंद किये गये स्टेशन तक पहुंचने वाले रास्ते

किसानों के ऐलान के बाद बुधवार को दिल्ली, हरियाणा और यूपी से सटे स्टेशनों पर आरपीएफ ने चौकसी बढ़ा दी है. सुरक्षा के लिए आरपीएफ की अतिरिक्त कंपनियां लगाई गई हैं. स्टेशनों तक पहुंचने के मुख्य रास्तों के अलावा अन्य भी रास्ते बंद कर दिए गए हैं. आपात स्थित से निपटने के लिए रेलवे स्टेशनों के आसपास बैरिकेडिंग बढ़ा दी गई है.

9:09 AM. 18 Feb 219:09 AM. 18 Feb

रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक ने की शांति रखने की अपील

रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक अरुण कुमार ने बुधवार को कहा कि मैं सभी से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं. हम जिला प्रशासनों के साथ संपर्क बनाए रखेंगे और कंट्रोल रूम भी बनाएंगे. उन्होंने कहा कि इसके साथ ही, हम खुफिया जानकारी इकट्ठा करेंगे. उन्होंने कहा कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों और कुछ अन्य क्षेत्रों पर हमारा ध्यान केंद्रित रहेगा. हमने इन क्षेत्रों में रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) की 20 कंपनियों (लगभग 20,000 कर्मियों) को तैनात किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola