Rahul Gandhi Statement: संसद में राहुल गांधी के बयान पर बवाल, गुजरात में कांग्रेस और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

Updated:
विज्ञापन

Rahul Gandhi Statement

Rahul Gandhi Statement: संसद में लोकसभा नेता राहुल गांधी के बयान के खिलाफ भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने गुजरात में जमकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान भारतीय युवा जनता मोर्चा (भाजपा) और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई.

विज्ञापन

Rahul Gandhi Statement: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा कथित तौर पर की गई ‘हिंदू विरोधी’ टिप्पणियों के खिलाफ मंगलवार को अहमदाबाद में गुजरात प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के समक्ष आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्य विपक्षी पार्टी और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई और दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव किया. शहर पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि हिंसक झड़प और पत्थरबाजी के बाद दोनों पक्षों के कई कार्यकर्ताओं और नेताओं को पालडी इलाके से हिरासत में लिया गया.

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर ‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन’ के दौरान हमला करने का आरोप लगाया जबकि विपक्षी नेताओं ने सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं पर हिंसा करने का आरोप लगाया. बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कांग्रेस के गुजरात प्रदेश मुख्यालय राजीव गांधी भवन के सामने दोनों पक्ष के कार्यकर्ता एक दूसरे से मारपीट करते नजर आ रहे हैं. पुलिस द्वारा हस्तक्षेप करने की कोशिश के बावजूद कुछ लोग एक दूसरे पर पथराव करते नजर आ रहे हैं.

पुलिस ने बताया, स्थिति नियंत्रण में है

अहमदाबाद के ज्वाइंट सीपी नीरज बडगुर्जर ने कहा, पुलिस ने दोनों समूहों को नियंत्रित कर लिया है. यहां शांति है. माहौल को शांति बनाए रखने के लिए पुलिस जवानों की तैनाती कर दी गई है. पुलिस अधिकारी ने बताया, सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी. उसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.

राहुल गांधी ने संसद में क्या दिया था बयान

लोकसभा में सोमवार को नेता प्रतिपक्ष के तौर पर अपने पहले भाषण में राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला करते हुए कहा था कि जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं, वे चौबीसों घंटे हिंसा और नफरत फैलाने में लिप्त हैं.

राहुल गांधी की तस्वीर पर काला पेंट किया गया

राहुल गांधी के बयान के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ता सोमवार रात को कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालयों में दाखिल हो गए थे और उन्होंने विरोध स्वरूप कांग्रेस नेता के पोस्टर पर काला पेंट पोत दिया था. मुख्य परिसर में ताला लगा था लेकिन प्रदर्शनकारियों ने मुख्य इमारत के प्रवेश द्वार के नजदीक लगे राहुल गांधी के पोस्टर को विरूपित कर दिया.

Also Read: Narendra Modi Speech: पीएम मोदी ने कांग्रेस को ‘परजीवी’ बताया, कहा- जिससे गठबंधन उसी का वोट खा जाती है

Also Read: PM Modi Speech: ‘बालक बुद्धि 99 नंबर की मार्कशीट लेकर मना रहा खुशियां, पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर कसा तंज

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola