PM Modi Speech: ‘बालक बुद्धि 99 नंबर की मार्कशीट लेकर मना रहा खुशियां’, पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर कसा तंज

narendra modi
PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जारी चर्चा का जवाब देते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा.
PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में राहुल गांधी को बालक बुद्धि बताया. उन्होंने राहुल गांधी के सदन में दिए भाषण पर हमला करते हुए कहा, कल सदन में बचकाना हरकत देखी गई. सहानुभूति पाने के लिए ड्रामा चलाया गया. पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, सदन में कहा गया, मुझे इसने मारा, मुझे इसने मारा, यहां मारा वहां मारा, यही चल रहा था. पीएम मोदी ने कहा, बालक बुद्धि में न बोलने का ठीकाना होता है और न ही व्यवहार पर बस होती है. पीएम मोदी ने कहा, जब ये बालक बुद्धि पूरी तरह सवार हो जाती है तो सदन में भी किसी के गले पड़ जाते हैं. ये बालक बुद्धि जब अपनी सीमाएं खो देती है तो सदन के अंदर बैठ कर आंखें मारते हैं.
राहुल गांधी पर संस्थाओं पर झूठ बोलने के गंभीर आरोप
पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर हमला जारी रखते हुए कहा, इनपर संस्थाओं पर झूठ बोलने के गंभीर आरोप हैं. वो भूल रहे हैं कि हजारों करोड़ रुपये की हेरफेर के मामले में जमानत पर बाहर हैं. ओबीसी वर्ग को चोर बताने पर सजा पा चुके हैं. इन पर सावरकर को अपमान करने का आरोप है और केस चल रहा है. SC पर टिप्पणी को लेकर माफी मांगी थी.
देश ने 1 जुलाई को मनाया खटाखट दिवस
पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा देश ने 1 जुलाई को खटाखट दिवस मनाया. कांग्रेस ने माताओं और बहनों के साथ झूठ बोला. ये झूठ कांग्रेस को तबाह कर देगी. कांग्रेस ने चुनाव में देशवासियों को गुमराह किया. पीएम मोदी ने कहा, 1 जुलाई को लोग अपने बैंक अकाउंट चेक रहे थे. कांग्रेस ने घोषणापत्र में महिलाओं को हर महीने 8500 रुपये देने का वादा किया था.
कांग्रेस 99 के फेर में फंस गई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला करते हुए एक कहानी सुनाई. पीएम मोदी ने कहा, मैं अपने सामान्य जीवन के अनुभव से बताता हूं. कोई छोटा बच्चा साइकिल लेकर निकला है और अगर वो बच्चा गिर जाता है, साइकिल से लुढ़क जाता है, रोने लगता है तो कोई बड़ा व्यक्ति उसके पास जाता है और उसे बहलाने के लिए कहता है कि देखो चींटी मर गई, चिड़िया उड़ गई, ऐसा करके उसका मन ठीक करने का प्रयास करते हैं. आजकल बच्चे का मन बहलाने का काम चल रहा है. और कांग्रेस का इकोसिस्टम आजकल ये मन बह��ाने का काम कर रही है. 1984 के चुनाव को याद कीजिए. उसके बाद इस देश में 10 लोकसभा के चुनाव हुए. इसके बावजूद भी कांग्रेस 250 के आंकड़े को छू नहीं पाई है. इस बार कांग्रेस 99 के चक्कर में फंस गई.
सदन में जो हुआ, उसे बचकाना मानकर नजर अंदाज नहीं किया जा सकता, पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला
प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा, कल जो कुछ हुआ, उसे गंभीरता से लिए बिना हम संसदीय लोकतंत्र की रक्षा नहीं कर पाएंगे. हमें इन कृत्यों को बचकाना कहकर, बचकाना मानकर, कतई नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और मैं ये इसलिए कह रहा हूं क्योंकि इसके पीछे की मंशा अच्छी नहीं है. इरादे गंभीर खतरे के हैं. मैं देशवासियों को भी जागृत करना चाहता हूं. विपक्ष पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा, इन लोगों का झूठ हमारे देश के नागरिकों की विवेक पर आशंका व्यक्त करता है. उनकी झूठ देश की सामान्य बुद्धि पर एक तमाचा मारने की निर्लज्ज हरकत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials) अरबिंद शैक्षणिक रूप से भी पत्रकारिता और क्षेत्रीय विषयों के गहरे जानकार हैं:
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










