PHOTOS : चुनाव से पहले शिव की शरण में राहुल गांधी! हर-हर महादेव कहते हुए पहुंचे केदारनाथ, देखें वीडियो
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 06 Nov 2023 8:53 AM
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का यह नितांत निजी एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम है. उनका केदारनाथ में तीन दिन का कार्यक्रम है. केदारनाथ में उन्होंने पूजा की और वहां मौजूद लोगों से मुलाकात की. देखें राहुल गांधी की कुछ खास तस्वीरें

देश के पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं जिसकी तारीख का ऐलान किया जा चुका है. कांग्रेस पांचों राज्यों में पूरे जोर शोर के साथ चुनावी मैदान में उतरी है. कई राज्यों में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रैली कर चुके हैं और विरोधियों पर करारा प्रहार कर चुके हैं. इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को केदारनाथ धाम पहुंचे.
जय बाबा केदारनाथ pic.twitter.com/DrUJ1d2iXw
— Congress (@INCIndia) November 5, 2023

कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार दोपहर को हेलिकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचे जहां कांग्रेस नेताओं के साथ ही केदारसभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी तथा अन्य तीर्थ पुरोहितों ने उनका स्वागत किया. इस दौरान गांधी ने केदारनाथ के दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं से भी गर्मजोशी से मुलाकात की जिसकी तस्वीर कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जारी की है.
नमो-नमो हे शंकरा, भोलेनाथ शंकरा
— Congress (@INCIndia) November 5, 2023
जय त्रिलोकनाथ शम्भू, हे शिवाय शंकरा pic.twitter.com/asBIDcIccJ

केदारसभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने बताया कि राहुल गांधी धार्मिक यात्रा पर केदारनाथ पहुंचे हैं. भगवान केदारनाथ की सायं में होने वाली आरती में राहुल गांधी शामिल हुए जिसकी तस्वीर जारी की गई है. सिर पर गर्म टोपी पहले कांग्रेस नेता ने वहां मौजूद लोगों से बात की और उनका हाल जाना.

इससे पहले, कांग्रेस नेता राहुल गांधी नई दिल्ली से देहरादून हवाई अडडे पहुंचे और वहां से सीधे ही हैलीकॉप्टर से केदारनाथ के लिए रवाना हो गए. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर एक पोस्ट में केदारनाथ मंदिर की अपनी तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि आज, मैंने उत्तराखंड में केदारनाथ धाम का दौरा किया और दर्शन व पूजा की… हर-हर महादेव…

कांग्रेस सूत्रों ने जो जानकारी दी उसके अनुसार कांग्रेस नेता राहुल गांधी का यह नितांत निजी एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम है. उनका केदारनाथ में तीन दिन का कार्यक्रम है.

कांग्रेस ने जो सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की तस्वीर शेयर की है, उसपर यूजर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. शाम की आरती के बाद धाम में दर्शनों के लिए पंक्तिबद्ध श्रद्धालुओं को चाय बांटकर सेवाभाव का जिस तरीके से संदेश राहुल गांधी ने दिया, उसे उनके नई आध्यात्मिक छवि गढ़ने के प्रयास के रूप में लोग देख रहे हैं.

जानकारों की मानें तो इसके पीछे कांग्रेस की साफ्ट हिंदुत्व को नई धार देने की रणनीति भी हो सकती है. खैर इस बीच आपको बता दें जिन राज्यों में चुनाव होने वाले हैं वहां मतो की गिनती तीन नवंबर को होगी. यानी तीन नवंबर को पता चलेगी कि राहुल गांधी और कांग्रेस की रणनीति से पार्टी को कितना लाभ हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










